Ramayana: Twist: ‘बाहुबली’ स्टाइल में खत्म होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा
Ramayana Update: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' को लेकर नितेश तिवारी ने बड़ा अपडेट दिया है. डायरेक्टर ने खुलासा किया कि फिल्म का पहला पार्ट 'बाहुबली' की तरह एक बड़े क्लिफहैंगर पर खत्म होगा, जिससे ऑडियंस की एक्साइटमेंट दूसरे पार्ट के लिए बनी रहे.
Ramayana Climax Like Baahubali: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और यश ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए. इस दौरान नितेश तिवारी ने बताया कि दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली ‘रामायण’ का पहला पार्ट ऐसी जगह खत्म होगा कि लोग थिएटर से निकलते ही दिवाली 2027 का इंतजार करने लगेंगे.
बीते 24 जुलाई को रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण‘ का ट्रेलर रिलीज होने वाला था. मगर इसे टाल दिया गया, जिसके चलते लोग इसे देखने को और भी ज्यादा बेताब हैं. फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा. लेकिन उससे पहले डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इसकी कहानी को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. नितेश तिवारी ने कंफर्म किया कि ‘रामायण पार्ट 1’ का क्लाइमैक्स ‘बाहुबली’ की तरह एक बड़े क्लिफहैंगर पर होगा.
‘बाहुबली’ की तरह रामायण का क्लाइमैक्स
हाल ही में ‘रामायण’ की टीम ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में हिस्सा लिया. इस दौरान नितेश तिवारी, रणबीर कपूर, यश और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर कीं. इंटरव्यू में नितेश तिवारी ने कहा, “पहले पार्ट को हम ऐसी जगह खत्म कर रहे हैं, जिसे आप क्लिफहैंगर कह सकते हैं. ये ऐसा मोड़ होगा, जो ऑडियंस को थिएटर से बाहर निकलते ही दूसरे पार्ट का इंतजार करने पर मजबूर कर देगा.”
यह भी पढ़ें – धूम 4 का हिस्सा नहीं रणबीर कपूर, रामायण के अलावा इस फिल्म में आएंगे नजर, खुद दिया अपडेट
So #Ramayana Part 1 will end with a cliffhanger



