समय रैना ने ‘Alpha’ के लिए बुक किया पूरा थिएटर, 250 फैंस संग देखेंगे फिल्म, मगर रख दी एक शर्त

समय रैना ने ‘Alpha’ के लिए बुक किया पूरा थिएटर, 250 फैंस संग देखेंगे फिल्म, मगर रख दी एक शर्त

Samay Raina: समय रैना ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के लिए एक खास सरप्राइज तैयार किया है. सोशल मीडिया पर समय ने ऐलान किया है कि उन्होंने आलिया- शरवरी की 'ऐल्फा' को देखने के लिए मुंबई में पूरा थिएटर बुक किया है. इतना ही नहीं, इस थिएटर में वो 250 फैंस के साथ फिल्म देखेंगे.

Samay Raina Booked Theatre: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन से धमाकेदार वापसी की. इस सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए गेस्ट के तौर पर पहुंचीं. उस एपिसोड को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था और तीनों की मस्ती सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी. अब एक बार फिर समय रैना ने दोनों एक्ट्रेसेज को लेकर ऐसा कदम उठाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. दरअसल, आलिया और शरवरी की अपकमिंग फिल्म ‘Alpha’ की रिलीज से पहले समय ने फैंस के लिए एक खास सरप्राइज प्लान किया है. समय ने ‘ऐल्फा’ देखने के लिए मुंबई में एक पूरा थिएटर बुक किया है.

समय रैना ने आलिया और शरवरी का अपने शो में आने का शुक्रिया अदा करने के लिए खास इंतेजाम किया है. ‘ऐल्फा’ को सपोर्ट करने के लिए समय रैना ने मुंबई में एक पूरा का पूरा थिएटर बुक कर लिया, जिसमें वो फैंस के साथ फिल्म देखेंगे. हालांकि, इसके साथ उन्होंने एक खास शर्त भी रखी है.

समय रैना ने बुक किया थिएटर

समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उन्होंने ‘ऐल्फा’ देखने के लिए मुंबई का पूरा थिएटर बुक कर लिया है. इतना ही नहीं, वो 250 फैंस के साथ मिलकर फिल्म देखने वाले हैं. हालांकि, इस खास स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए समय ने एक शर्त भी रखी है. समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “और हां, कल मैं मुंबई में ‘अल्फा’ देखने जा रहा हूं. मैंने पूरा थिएटर बुक किया है और आपमें से 250 लोगों को वॉट्सऐप पर टिकट भेजूंगा (अगर आप मेरी प्री-सेल लिस्ट में रजिस्टर्ड हैं). आलिया और शरवरी के लिए मेरा प्यार दिखाने का ये एक छोटा सा तरीका है. वो बहुत कूल हैं कि मेरे शो के पहले एपिसोड में आईं. मैं उन दोनों को बहुत पसंद करता हूं और उनकी फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. कल मिलते हैं!”

यह भी पढ़ें – सुनील पाल के 25 लाख वाले दावे पर समय रैना का मजेदार जवाब, पोस्ट हुआ वायरल

Screenshot 2026 07 05 081648

स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म

बता दें कि ‘Alpha’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी पहली बार साथ नजर आएंगी. फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है और इसे थिएटर में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में समय रैना का ये अनोखा अंदाज फिल्म के प्रमोशन को भी नया रंग देता नजर आ रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि 250 खुशकिस्मत फैंस कौन होंगे, जिन्हें समय रैना के साथ थिएटर में बैठकर ‘Alpha’ देखने का मौका मिलेगा.

सना चौधरी
सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More