‘रामायण’ की चर्चा के बीच रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, 15 अगस्त को होने जा रहा कुछ खास

‘रामायण’ की चर्चा के बीच रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, 15 अगस्त को होने जा रहा कुछ खास

Love And War Update: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की फिल्म 'लव एंड वॉर' अगले साल रिलीज होने के लिए तय है. अब इस पिक्चर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.

Ranbir Kapoor Love And War: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की वजह से चर्चा में चल रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ. अब रणबीर की एक और बड़ी फिल्म पर अपडेट आया है, जिसे सुनकर उनके फैंस एक्साइटेड हो जाएंगे. वो फिल्म है ‘लव एंड वॉर’, जिसका इंतजार काफी लंबे समय से हो रहा है. पहले ये फिल्म दिसंबर 2025 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर पोस्टपोन कर दिया गया था. अब खबर है कि मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करने वाले हैं.

‘लव एंड वॉर’ में उनके साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और बॉलीवुड स्टार विकी कौशल भी नजर आने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर संजय लीला भंसाली 15 अगस्त को इन तीनों सितारों का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करने वाले हैं. अब तक इस फिल्म से किसी भी तरह का कोई पोस्टर या टीजर सामने नहीं आया है, लेकिन अब मेकर्स ने इन सितारों के पोस्टर रिलीज करने की तैयारी कर ली है.

‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट

‘लव एंड वॉर’ हिंदी सिनेमा की एक बड़ी फिल्म है. इसे बनाने में मेकर्स ने खूब पैसा खर्च किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसक बजट 300 करोड़ रुपये है. फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होने के लगभग 5 महीने के बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसकी रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 है.

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर और विकी कौशल की लव एंड वॉर में दीपिका पादुकोण? फिर चर्चा में ये बड़ा कैमियो

सलमान खान की पिक्चर में उनके दोस्त की एंट्री हो गई, एक्शन ही एक्शन होगा, 6 फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम

‘रामायण’ की रिलीज डेट

बहरहाल, ‘लव एंड वॉर’ से पहले रणबीर कपूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी . इसमें साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और अरुण गोविल जैसे बड़े सितारे भी दिखने वाले हैं. ये इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. ‘रामायण’ को दो पार्ट में बनाया गया है, जिसका बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज किया जाएगा.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More