Sara Khan On Bakrid: अल्लाह को मांस या खून नहीं चाहिए… सारा खान ने बकरीद की कुर्बानी पर उठाए सवाल, कहा- जरूरतमंदों की मदद करिए

Sara Khan On Bakrid: अल्लाह को मांस या खून नहीं चाहिए… सारा खान ने बकरीद की कुर्बानी पर उठाए सवाल, कहा- जरूरतमंदों की मदद करिए

Sara Khan On Bakrid: टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने बकरीद 2026 पर एक खास वीडियो शेयर कर पशुओं की कुर्बानी पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि अल्लाह को मांस या खून नहीं, बल्कि इंसान की नीयत और इंसानियत प्यारी है. सोशल मीडिया पर उनका यs पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

Sara Khan On Bakrid: बकरीद का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता है, वैसे-वैसे कुर्बानी को लेकर चर्चाएं भी तेज हो जाती हैं. इस बार टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सारा खान ने अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बकरीद की बधाइयां दी हैं साथ ही पशुओं की बलि पर भी आवाज उठाई है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. सारा खान ने बकरीद पर बेजुबान जानवरों की कुर्बानी का विरोध करते हुए कहा, ‘अल्लाह को न मांस चाहिए और न खून, उन्हें सिर्फ इंसान की नीयत और रहमदिली चाहिए.’

सारा खान ने टीवी के जरिए घर-घर खुद की पहचान बनाई है, साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वो एक्टिव रहते हुए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बकरी ईद 2026 के अवसर पर ईद-उल-अधा के आध्यात्मिक महत्व पर मैसेज शेयर किया है. एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की कि त्योहार को दया, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद के रूप में मनाया जाना चाहिए.

क्या लिखा है वीडियो में?

सारा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें लिखा है, ईद-उल-अजहा सिर्फ खुशियां मनाने, नए कपड़े पहनने, स्वादिष्ट भोजन करने या रस्में निभाने का त्योहार नहीं है. ये त्योहार हमें ईमान की सबसे गहरी और खूबसूरत सीख देता है. हजरत इब्राहिम (AS) की कहानी हमें अल्लाह पर पूरा भरोसा करना, नीयत की सच्चाई, दिल की प्योरिटी और अपनी सबसे प्यारी चीज को भी अल्लाह की राह में कुर्बान कर देने का हौसला सिखाती है.

सारा खान ने बकरीद पर बेजुबान जानवरों की कुर्बानी पर आवाज उठाई है

लोगों की मदद की अपील

आगे वीडियो में लिखा है कि अल्लाह को न हमारे जानवरों का मांस चाहिए और न उनका खून. अल्लाह हमारे दिल की तकवा, हमारी नीयत, हमारी रहमदिली और हमारी फरमांबरदारी को देखते हैं. इस ईद पर हमें याद रखना चाहिए कि कुर्बानी का असली मतलब दया, इंसानियत, शुक्रगुजारी और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटना है. आइए, इस त्योहार को मोहब्बत और नरमी के साथ मनाएं. भूखों को खाना खिलाएं, बेसहारा लोगों की मदद करें और अपने अंदर बेहतर इंसान बनने की कोशिश करें.

ईद मुबारक, दुआ है कि हमारी सबसे बड़ी कुर्बानी हमारा घमंड और बुराइयां हों, और उसका सबसे खूबसूरत इनाम एक साफ, नरम और पाक दिल बने. हालांकि, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. कुछ लोग सारा खान की बात का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि धार्मिक परंपराओं पर सवाल उठाना सही नहीं है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More