Batwara 1947 Vs Awarapan 2: 14 अगस्त को शबाना आजमी की 2 फिल्मों का होगा क्लैश, अब बोलीं- किसी का कंट्रोल नहीं
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: 2026 के पहले 6 महीने में कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिला है. अब बारी दूसरे हाफ की है, जब कई पिक्चर लेकर एक्टर्स आपस में भिड़ेंगे. अगस्त का महीना काफी धमाकेदार होने वाला है. क्योंकि 14 अगस्त को यानी एक ही दिन सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' आ रही है. इन दोनों फिल्मों में शबाना आजमी काम कर रही हैं. अब उन्होंने बॉक्स ऑफिस क्लैश पर क्या बोला? जानिए
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: 2026 के पहले 6 महीने बॉलीवुड के लिए शानदार रहे हैं, जिसका पूरा क्रेडिट रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को जाता है. हालांकि, उसके बाद अक्षय कुमार समेत कुछ और स्टार्स की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की है. पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर धुरंधर के अलावा कोई नहीं बनी है. पहले 6 महीने में कई फिल्मों के बीच क्लैश भी देखने को मिला. लेकिन अब बारी अगले 6 महीने की है, जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है वो भी एक बड़ी टक्कर के साथ. फिलहाल हर किसी की निगाहें अगस्त के महीने पर है, जब कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है. खासकर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा. अब इस टक्कर को लेकर शबाना आजमी ने खुलकर अपनी राय रखी है. वो कहती दिखीं कि यह किसी के भी कंट्रोल में नहीं है.
दरअसल सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है. एक ही दिन दोनों फिल्में आ रही हैं और शबाना आजमी इन दोनों फिल्मों का हिस्सा भी हैं. यह एक्ट्रेस के लिए काफी अच्छी बात है, लेकिन एक ही दिन फिल्में आना अजीब भी है, क्योंकि इससे एक को नुकसान भी होता है. क्या एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर होने वाले असर को लेकर परेशान हैं? इसे लेकर कहा कि- ”बॉक्स ऑफिस किसी के कंट्रोल में नहीं है”. साथ ही यह भी कहा कि वो इसे एक दिलचस्प इत्तेफाक मानती हैं.
दो फिल्मों के क्लैश पर क्या कहा?
शबाना आजमी 14 अगस्त को आने वाली दोनों फिल्मों का हिस्सा हैं. जिसे लेकर उन्होंने कहा कि- ”मुझे दोनों फिल्मों में बिल्कुल अलग-अलग तरह के रोल करने का मौका मिला है. मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं. मुझे याद नहीं कि मेरे साथ ऐसा पहले कभी हुआ है या नहीं. मुझे याद है कि एक समय ऐसा भी था जब मुझे एक अवॉर्ड के लिए पांच में से चार नॉमिनेशन मिले थे.” इस दौरान दोनों फिल्मों के बीच एक बड़े अंतर के बारे में भी बताया.
एक दूसरे से कितनी अलग हैं दोनों फिल्में?
‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ को लेकर शबाना ने कहा कि, रिलीज डेट के अलावा दोनों फिल्मों के बीच कोई समानता नहीं है. जहां राजकुमार संतोषी की फिल्म बंटवारे की कहानी है. वहीं नितिन कक्कड़ की फिल्म एक एक्शन ड्रामा है. कई लोगों का मानना है कि कोविड के बाद के दौर में दर्शक एक्शन जैसी फिल्में ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन एक्ट्रेस इस बात से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा- ”मुझे लगता है कि हम बहुत जल्दी हिम्मत हार जाते हैं. बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म अच्छा करती है और हम वैसा ही करने लगते हैं. ऐसी फिल्में बनाने की जगह जो डिब्बों में ही बंद रह जाती हैं, सरकार को छोटे थिएटर बनाने चाहिए. एक ऐसा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बन सके जो फिल्म की रिलीज गारंटी दे.”




