Exclusive : योगेश से दुश्मनी और सुनीता आहूजा-राम कपूर से दोस्ती, ‘लॉकअप 2’ से बाहर आकर बोलीं श्रेष्ठा अय्यर

Exclusive : योगेश से दुश्मनी और सुनीता आहूजा-राम कपूर से दोस्ती, ‘लॉकअप 2’ से बाहर आकर बोलीं श्रेष्ठा अय्यर

Shresta Iyer Interview: लॉकअप सीजन 2 के पहले ही पड़ाव में बाहर हुईं श्रेष्ठा अय्यर ने साफ कर दिया है कि खेल के दौरान योगेश के साथ हुआ विवाद अब उनके लिए कोई मायने नहीं रखता. उनके मुताबिक, वह असल जिंदगी में भी ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना पसंद करती हैं.

Shresta Iyer Interview: इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है. शो में आ रहे हाई-वोल्टेज ड्रामे ने दर्शकों को बांध रखा है, लेकिन इसी बीच ‘लॉकअप सीजन 2’ का सबसे पहला एविक्शन बेहद चौंका देने वाला रहा. हर किसी को हैरान करते हुए भारतीय स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर पहले ही हफ्ते इस शो से बाहर हो गई हैं. शो से बेघर होने के बाद श्रेष्ठा ने टीवी9 हिंदी डिजिटल से एक खास बातचीत की.

इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर रिएक्ट किया और घर से बाहर कदम रखते ही जैसे अपने दोस्तों और दुश्मनों की एक पूरी लिस्ट ही सामने रख दी. श्रेष्ठा अय्यर ने साफ-साफ बताया कि वो शो के बाहर किस कंटेस्टेंट से अपना रिश्ता हमेशा के लिए खत्म करना चाहती हैं और किन लोगों के साथ वो कॉन्टैक्ट बनाए रखेंगी. इस दौरान उन्होंने घर के अंदर कंटेस्टेंट योगेश के साथ हुए अपने तीखे झगड़े पर भी खुलकर बात की.

योगेश से नहीं मिलना चाहेंगी श्रेष्ठा अय्यर

जब श्रेष्ठा से पूछा गया कि शो खत्म होने के बाद वह बाहर आकर किस कंटेस्टेंट की शक्ल दोबारा कभी नहीं देखना चाहेंगी, तब उन्होंने बिना एक सेकंड गंवाए तुरंत योगेश का नाम लिया. योगेश के साथ हुए विवाद पर अपना रिएक्शन देते हुए श्रेष्ठा ने कहा, “योगेश के साथ मैं कभी भी, कोई कॉन्टैक्ट नहीं रखना चाहती. मुझे ‘लॉकअप‘ के घर में ही यह अच्छी तरह रियलाइज हो गया था कि मैं अपनी असली जिंदगी में भी इस तरह के स्वभाव वाले लोगों से कभी बात नहीं करती. ना ही मेरे फ्रेंड सर्कल में ऐसे लोग शामिल हैं और न ही मैं कभी ऐसे इंसानों को जानना पसंद करूंगी.”

जब इंटरव्यू में योगेश के उनपर लगाए हुए ‘नेपो किड’ वाले टैग, उनके जबरन पंगा लेने और लाइमलाइट बटोरने की कोशिशों पर सवाल हुआ, तब उन्होंने कहा, “वो बस इसी माइंडसेट के साथ इस शो में आए हैं कि उन्हें सबसे बेवजह लड़ना है. उनका ‘आई एम द बेस्ट’ वाला एटीट्यूड वाकई बहुत अजीब और बचकाना है. सच कहूं तो जब वो ‘लॉकअप सीजन 2’ के मंच पर मुझसे बहस कर रहे थे, तो उनकी बातें मुझे बेहद स्टुपिड लग रही थीं, जिनका कोई सेंस ही नहीं था. मैंने बस उतना ही जवाब दिया जितने में उनका मुंह बंद हो जाए. वो मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते, इसलिए उन्होंने जो कुछ भी बोला, मैंने उसे एक कान से सुना और तुरंत दूसरे कान से बाहर निकाल दिया. उनकी बातें मुझे 1 परसेंट भी अफेक्ट नहीं कर सकतीं.”

ये भी पढ़ें:

Lock Upp Season 2: आपकी अपनी पहचान क्या है? श्रेयस अय्यर की बहन से फराह खान ने पूछा सवाल! मिला ये जवाब

Lock Upp 2 Judgment Day: श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर शो से बाहर, पहले ही हफ्ते कैदियों ने चली ऐसी चाल!

शो में बनाए दोस्त

भले ही योगेश से श्रेष्ठा को हमेशा के लिए दूरी बनानी हो, लेकिन नेटफ्लिक्स के इस रियलिटी शो ‘लॉकअप’ ने उन्हें कुछ बेहद खूबसूरत और सच्चे रिश्ते भी दिए हैं. श्रेष्ठा ने अपनी ‘फ्रेंड लिस्ट’ का खुलासा करते हुए बताया कि वो शो से बाहर आने के बाद भी पामेला (पैम), सुनीता आहूजा, राम कपूर और धीरज धूपर के साथ हमेशा टच में रहना चाहेंगी.

उन्होंने पामेला की तारीफ करते हुए कहा कि वो शो की सबसे ‘रियल’ कंटेस्टेंट हैं. वहीं गोविन्दा की पत्नी सुनीता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे उन्हें पूरी तरह एक ‘मदरली वाइब’ (मां जैसी फीलिंग) मिलती थी. राम सर के मजाकिया और जिंदादिल नेचर को याद करते हुए श्रेष्ठा ने कहा कि उनके साथ वक्त बिताना बेहद कंफर्टेबल और मजेदार था. आखिर में धीरज का जिक्र करते हुए उन्होंने माना कि इस शो में एक हफ्ता उनके लिए थोड़ा कम था क्योंकि उन्हें किसी के साथ भी ओपन-अप होने और बॉन्ड बनाने में थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन वो इन चारों के साथ अपनी दोस्ती को शो के बाहर भी पूरी शिद्दत से निभाएंगी.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More