Sonu Nigam: पेपर लीक प्रोटेस्ट के चलते सिंगर सोनू निगम ने रद्द किया दिल्ली कॉन्सर्ट, नई तारीख का ऐलान

Sonu Nigam: पेपर लीक प्रोटेस्ट के चलते सिंगर सोनू निगम ने रद्द किया दिल्ली कॉन्सर्ट, नई तारीख का ऐलान

NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक मामले में चल रहे प्रोटेस्ट में बॉलीवुड से कई सारे कलाकारों ने छात्रों का समर्थन किया है. हालांकि सिंगर सोनू निगम ने इस मुद्दे पर रिएक्ट करने से मना कर दिया था. उनका वीडियो वायरल भी हुआ था. अब सिंगर ने प्रोटेस्ट के चलते ही दिल्ली में होने वाले अपने कंसर्ट को पोस्टपोन कर दिया है.

Sonu Nigam Reaction on Paper Leak Protest: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने नीट पेपर लीक मामले में अब बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में पनपे मौजूदा हालात के मद्देनजर अपना अपकमिंग शो पोस्टपोन कर दिया है. एक इवेंट के दौरान हाल ही में उनसे मौजूदा समय में चल रहे प्रोटेस्ट के बारे में पूछा गया था. एक्टर ने इस दौरान रिएक्ट करने से मना कर दिया था. लेकिन इसके बाद अब उन्होंने दिल्ली में ही होने वाले अपने कॉन्सर्ट को कैंसल कर दिया है और इसे छात्रों के सपोर्ट में उठाया गया उनका कदम माना जा रहा है.

सोनू निगम की बात करें तो वे 25 जुलाई 2026 को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में परफॉर्म करना चाहते थे. वे इस कॉन्सर्ट में दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी को ट्रिब्यूट देना चाहते थे. लेकिन एक्टर ने दिल्ली की मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए इस कॉन्सर्ट को कैंसल करने का फैसला लिया है.