तीसरे रविवार को Spider Man Brand New Day का बड़ा पलटवार, 17 दिनों में कितने कमा डाले?

तीसरे रविवार को Spider Man Brand New Day का बड़ा पलटवार, 17 दिनों में कितने कमा डाले?

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के 17 दिन पूरे कर चुकी है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. वीकडेज में अचानक घटे कलेक्शन के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर ली है.

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 17: हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे सिनेमाघरों में रिलीज के 17 दिन पूरे कर चुकी है. फिल्म को आए हुए तीन शनिवार बीत गए हैं और तीसरा शनिवार इस फिल्म के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है. फिल्म ने एक बार फिर से सिंगल डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने शुरुआत में ही तबाही मचा दी और अपने पहले वीकेंड में 250 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी. फिल्म का ये कलेक्शन चौंकाने वाला है. क्योंकि मौजूदा समय में 4 ऐसी इंडियन फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

लेकिन इन सबके बीच इस फिल्म का ये शानदार कलेक्शन बता रहा है कि स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म की चमक अभी फीकी नहीं पड़ी है और इसके लिए 600 करोड़ के कलेक्शन की राह इतनी भी मुश्किल नहीं है. बस फिल्म को वीकडेज पर अपने कलेक्शन को बचाए रखना होगा.

भारत में स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने कितने कमाए?

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में अच्छी कमाई कर ली है. फिल्म का ओपनिंग डे का 17वें दिन का कलेक्शन हैरान करने वाला है. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 10.15 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. वहीं फिल्म का 17 दिनों का नेट कलेक्शन 457.45 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 546.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. फिल्म बड़े आराम से रविवार को 550 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी और अगले वीकेंड तक अगर सबकुछ ठीक रहा तो फिल्म के लिए 600 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना भी कोई मुश्किल काम नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- Spider Man Brand New Day Box Office: स्पाइडर-मैन बना सनी देओल-इमरान के लिए सबसे बड़ा खतरा, 15वें दिन भी भारत में छप्परफाड़ कमाई

कितना हुआ स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 17 दिनों में दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की है और साल 2026 की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. फिल्म ने 1760 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है और द ओडिसी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म ऑल टाइम कलेक्शन के मामले में क्या रिकॉर्ड बनाकर दिखा दिए हैं.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More