TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की एंट्री? स्पाइडर-मैन को देख दंग हुए गोकुलधाम वाले

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की एंट्री? स्पाइडर-मैन को देख दंग हुए गोकुलधाम वाले

Spider-Man In TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में स्पाइडर-मैन की एंट्री होने जा रही है. शो का प्रोमो भी सामने आ गया है. स्पाइडर-मैन को देख गोकुलधाम सोसायटी वाले दंग रह जाते हैं.

Spider-Man In TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का इतना लोकप्रिय शो है कि सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन समेत और भी कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स अपनी-अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए इस शो में आ चुके हैं. अब इस शो में स्पाइडर-मैन की एंट्री होने जा रही है. दरअसल, 30 जुलाई को भारत में हॉलवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हुई है. इसी फिल्म को प्रमोट करने के लिए हमें ‘तारक मेहता’ शो में स्पाइडर-मैन दिखेंगे.

दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें शो के प्रोड्यूसर असित मोदी सोसयाटी वालों से किसी खास मेहमान को इंट्रोड्यूस करते हुए कहते है, “जमीन से जब वो आसमान की तरफ छलांग लगाता है, तो उसका कर्तब देख वक्त भी ठहर जाता है.” उसके बाद आसमान में स्पाइडर-मैन नजर आता है.

यहां देखें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का प्रोमो

स्पाइडर-मैन को देख सोसायटी वाले दंग रह जाते हैं. उन्हें यकीन नहीं होता है कि उनके सामने स्पाइडर-मैन है. दरअसल, हाल ही में इस शो को 18 साल पूरे हुए हैं. स्पाइडर-मैन को मेकर्स इसी खुशी के मौके पर सरप्राइज के तौर पर पेश करने जा रहे हैं, साथ ही फिल्म का प्रमोशनल भी हो रहा है. इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए चैनल की तरफ से लिखा गया, “गोकुलधाम के 18 साल को सेलिब्रेट करने आया एक नया मेहमान. मिलिए स्पाइडर-मैन से जल्द ही.”

View this post on Instagram

A post shared by Sony SAB (@sonysab)

ये भी पढ़ें-

जोरदार VFX, दमदार एक्शन, मगर इन 4 वजहों से ट्रोल हो रहा है रामायण का 4 मिनट का ट्रेलर

रणबीर कपूर की रामायण के ट्रेलर में हनुमान बने सनी देओल क्यों नहीं दिखे, समझिए

गोकुलधाम सोसायटी में टॉम हॉलैंड?

इस प्रोमो वीडियो को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. दरअसल, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलौंड लीड रोल में हैं. वो स्पाइडर-मैन के रोल में हैं. ऐसे में फैन्स ये जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं कि कहीं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में स्पाइडर-मैन बनकर टॉम हॉलैंड ही तो नहीं आ रहे हैं. हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से अभी इस बारे में कुछ नहीं गया है. लेकिन अगर सच में स्पाइडर-मैन की कॉस्ट्यूम में टॉम हॉलैंड होते हैं तो ये इस शो के लिए अब तक का सबसे बड़ा कोलैबोरेशन होगा. 30 जुलाई की रात स्पाइडर-मैन वाला प्लॉट देखने को मिल सकता है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More