Batwara 1947 Dialogues: न घर देखेंगे, न सरहद, सीधा घुसकर मारेंगे… ‘बंटवारा 1947’ ट्रेलर के 5 दमदार डायलॉग्स, सनी देओल ने तारा सिंह की याद दिला दी

Batwara 1947 Dialogues: न घर देखेंगे, न सरहद, सीधा घुसकर मारेंगे… ‘बंटवारा 1947’ ट्रेलर के 5 दमदार डायलॉग्स, सनी देओल ने तारा सिंह की याद दिला दी

Batwara 1947 Dialogues: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर आ चुका है. ट्रेलर में ऐसे दमदार डायलॉग्स हैं, जो रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी हैं. सनी देओल के बेटे करण देओल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

Sunny Deol Batwara 1947 Dialogues: आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. 28 जुलाई को मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया. सनी देओल इस फिल्म में एक ऐसे मुस्लिम आदमी का किरदार निभा रहे हैं, जिसे 1947 के बंटवारे के बाद अपने परिवार के साथ पाकिस्तान जाना पड़ता है. वहां उसकी फैमिली को एक ऐसा घर रहने को मिलता है, जहां पहले से एक हिंदू बुजुर्ग महिला रह रही है. पाकिस्तान के लोग उस महिला को वहां से निकालना चाहते हैं, लेकिन सनी देओल का किरदार उस महिला का साथ देता है. जो ट्रेलर सामने आया है, वो काफी दमदार है और सनी देओल एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग्स भी हैं.

ट्रेलर में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी दिखे हैं. साथ ही सनी देओल के बेटे करण देओल भी ट्रेलर में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में सनी देओल को देख उनके ‘गदर’ फिल्म के कैरेक्टर तारा सिंह की याद आ जाती है. ट्रेलर में सनी के डायलॉग्स तो हैं ही, साथ ही प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल ने भी जबरदस्त डायलॉग्स के जरिए महफिल लूटने का काम किया है. आइए ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर के 5 दमदार डायलॉग्स पर नजर डालते हैं.

सनी देओल के दमदार डायलॉग्स

1. मंदिर तोड़ना इस्लाम नहीं है

2. हिंदू औरत? वो मां है मां, मां को हिंदू-मुसलमान में न बांटिए, मां अपने आप में एक मजहब है, हर इंसान का पहला मजहब मां है, एक बच्चे के मुंह से निकला पहला लफ्ज मां है.

बाकी स्टार्स के डायलॉग्स

3. जान के लिए ईमान तो नहीं छोड़ा जाता है- प्रीति जिंटा

4. कोई मजहब बुरा नहीं होता, अच्छा-बुरा आदमी होता है- अली फजल

5. तू मेरे बाप को नहीं जानता है, वो न घर देखेंगे, न सरहद, सीधा घुसकर मारेंगे- करण देओल

‘बंटवारा 1947’ ट्रेलर वीडियो

ये भी पढ़ें-

मैं शर्म में जी रही थीबुलिमिया से जूझ रही थीं शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद, अब बयां किया दर्द

बादशाह की दूसरी शादी टूट रही है? पत्नी ईशा रिखी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- खामोशी का मतलब ये नहीं

‘बंटवारा 1947’ रिलीज डेट

‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है. ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म के जरिए सनी देओल एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे. उनकी दमदार आवाज की गूंज एक बार फिर से सिनेमाघरों में सुनाई देगी. ट्रेलर से ऐसा मालूम होता है कि प्रीति जिंटा सनी देओल की पत्नी का रोल कर रही हैं. साथ ही करण देओल रियल लाइफ की तरह इस पिक्चर में भी सनी देओल के बेटे के रोल में ही दिखने वाले हैं. अब फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More