Shailesh Lodha: ‘जोरू का गुलाम’ गाने पर जमकर नाचे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पुराने मेहता साहब, ऐसा डांस वीडियो पहले नहीं देखा होगा

Shailesh Lodha: ‘जोरू का गुलाम’ गाने पर जमकर नाचे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पुराने मेहता साहब, ऐसा डांस वीडियो पहले नहीं देखा होगा

Shailesh Lodha Dance Video: शैलेश लोढ़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में निभाए गए अपने तारक मेहता के रोल के जरिए लोगों के दिलों में बसते हैं. इस समय उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वो गोविंदा के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं.

Shailesh Lodha Dance Video: फेमस कवि शैलेश लोढ़ा ने एक्टिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमाया है. उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ समेत और भी कुछ शोज में काम किए हैं. अब वो भले ही ‘तारक मेहता’ शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन तारक मेहता के रोल के लिए आज भी फैंस उन्हें याद करते हैं. इस समय वो एक डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

दरअसल, 6 जुलाई को उनकी बेटी स्वरा की शादी हुई. वेडिंग फंक्शन में ही शैलेश लोढ़ा डांस करते दिखे. अब उस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शैलेश लोढ़ा बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के फेमस गाने ‘जोरू का गुलाम’ गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. उनका डांस स्टेप कमाल का लग रहा है.

यहां देखें शैलेश लोढ़ा का डांस वीडियो

शैलेश लोढ़ा 56 साल के हैं, लेकिन उनका डांस मूव्स इतना जबरदस्त लग रहा है कि यंगस्टर्स भी हैरान रह जाएं. ये वीडियो संगीत नाइट का बताया जा रहा है. वहां मौजूद तमाम गेस्ट उनके डांस को एंजॉय करते दिख रहे हैं. शैलेश लोढ़ा की पत्नी स्वाति लोढ़ा भी नजर आ रही हैं. डांस करते-करते शैलेश लोढ़ा अपनी पत्नी के कदमों में गिर जाते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं. ये वीडियो जैसे ही सामने आया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, क्योंकि फैंस के चहेते मेहता साहब का ऐसा डांस शायद ही पहले कभी किसी ने देखा हो.

बता दें कि शैलेश लोढ़ा के दामाद का नाम शाश्वत है. वो सिंगापुर में रहते हैं. वो वहां बैंकिंग कंपनी में काम करते हैं. शैलेश लोढ़ा ने बेटी की शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन को वेन्यू बनाया था. वहां मारवाड़ी रीति-रिवाज के साथ स्वरा और शाश्वत ने शादी की.

ये भी पढ़ें-

धर्मा प्रोडक्शन के हाथ में रामायण, करण जौहर ने खरीदे डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स, जानिए कितने सौ करोड़ में हुई डील

दिलजीत दोसांझ की सतलुज की कहानी का सच, क्या फिल्म में आतंकवाद का महिमामंडन हुआ?

विकी कौशल भी शामिल हुए थे

स्वरा और शाश्वत की शादी में बॉलीवुड के मशूहर एक्टर विकी कौशल भी पहुंचे थे. विकी के साथ भी शैलेश लोढ़ा का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में विकी, शैलेश की पगड़ी भी ठीक करते दिख रहे हैं. शादी के तमाम वीडियोज अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More