TMKOC New Show: खत्म हुआ इंतजार! ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ वाले लेकर आए नया शो, जानें कहां देख सकते हैं
TMKOC New Show: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स एक नया शो लेकर आए हैं. उस शो में दया भाभी के किरदार की भी झलक देखने को मिली है. चलिए जानते हैं कि आप उस शो को कहां देख सकते हैं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सिटकॉम टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से लोगों को हंसा रहा है. जेठालाल, आत्माराम भिड़े, टप्पू, बबिता जी समेत शो के तमाम किरदारों को लोग पसंद करते हैं. कुछ सालों से दया भाभी का कैरेक्टर शो से गायब है. लोग उन्हें काफी मिस करते हैं और मेकर्स से डिमांड करते रहते हैं कि शो में दया भाभी के किरदार को वापस लाया जाए. अब फैंस की ये इच्छा कब पूरी होगी, इस बारे में तो कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन TMKOC के मेकर्स एक नया शो लेकर आए हैं , जिसमें दया भाभी के कैरेक्टर की झलक जरूर है.
दरअसल, मेकर्स अब TMKOC का 3D एनिमेटेड वर्जन शो लेकर आए हैं. इस शो को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा 3D एनिमेटेड सीरीज’ नाम दिया गया है. दया भाभी, जेठालाल, टप्पू समेत ओरिजिनल शो के तमाम कैरेक्टर इस 3D एनिमेटेड शो का हिस्सा हैं. मेकर्स ने इस शो का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसपर शो का नाम लिखा है और एनिमेटेड कैरेक्टर नजर आ रहे हैं. पोस्टर पर लिखा है- नया शो
The wait is over!
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah 3D Series Season 1 is now LIVE on our Hindi & Marathi Rhymes Channel YouTube Shows !



