डेब्यू हिट, 10 से ज्यादा फिल्में… फिर भी फ्लॉप करियर, अब क्या कर रहे हैं ‘टार्जन’ के वत्सल सेठ?
Vatsal Sheth: अजय देवगन की फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' में राज का किरदार वत्सल सेठ ने निभाया था और इससे उन्हें काफी तारीफें मिलीं. इस मूवी के बाद वो कई प्रोजेक्ट्स में नजर आए, मगर वो पहचान नहीं मिल पाई. आइए जानते हैं कि 'टार्जन' फिल्म के वत्सल सेठ अब क्या कर रहे हैं.
Taarzan Movie Vatsal Sheth Now: साल 2004 में आई अजय देवगन की फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' में वत्सल सेठ ने राज का रोल प्ले किया था. इस किरदार से वत्सल रातोंरात मशहूर हो गए थे. इस फिल्म से वत्सल सेठ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी और इसके बाद उन्होंने 10 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. मगर उन्हें स्टाडम नहीं मिल पाया.
वत्सल सेठ ने 1996 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सीरियल 'जस्ट मोहब्बत' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और 2004 में 'टार्जन: द वंडर कार' से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद वत्सल 'नन्हे जैसलमेर', 'हीरोज़', 'पेइंग गेस्ट्स', 'तो बात पक्की', 'जय हो' और 'मलंग' जैसी कई फिल्मों में नजर आए हैं.
वत्सल ने साल 28 नवंबर 2017 में एक्ट्रेस इशिता दत्ता मुंबई के इस्कॉन मंदिर में अभिनेत्री इशिता दत्ता से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. जुलाई 2023 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, अक्सर अपने वर्कआउट और पत्नी के साथ वीडियोज शेयर करते रहते हैं.
इसके अलावा, वत्सल 'हैप्पी बर्थडे जोशी' (2026) और गुजराती प्रोजेक्ट 'सरप्राइज' (2025) जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. टीवी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वत्सल सेठ ने 'नागिन', एक 'हसीना थी', 'हासिल', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और 'तितली' से शोज में भी काम किया है.



