तुम मेरा सुकून हो… उर्मिला मातोंडकर के EX हसबैंड मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी के बाद दिखाईं रिसेप्शन की Photos
Mohsin Akhtar Mir: उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर ने अपनी दूसरी शादी के महीनों बाद रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने एक बड़ा रोमांटिक मैसेज भी लिखा.
Urmila Matondkar Ex Mohsin Akhtar Mir: उर्मिला मातोंडकर भले ही फिल्मों में एक्टिव न हों, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में बनी रहती है. एक्ट्रेस के तलाक को दो साल हो गए हैं, मगर उनके पति मोहसिन का नाम आए दिनों छाया रहता है. उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड ने लगभग दो महीने पहले निधा भट्ट के साथ दूसरी शादी की थी. उस वक्त उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी थी. अब शादी के कुछ महीनों बाद मोहसिन ने अपने रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक रोमांटिक नोट भी लिखा, जो काफी चर्चा में है.
उर्मिला मातोंडकर से तलाक के करीब दो साल बाद मोहसिन अख्तर मीर ने जून 2026 में निधा भट्ट के साथ दूसरी बार निकाह किया. अब अपनी दूसरी शादी के कुछ महीनों बाद उन्होंने रिसेप्शन की फोटोज शेयर की हैं. इतना ही नहीं, इन फोटोज के साथ मोहसिन ने दूसरी पत्नी के लिए लंबा सा नोट लिखकर प्यार का इजहार भी किया.
मोहसिन ने दूसरी पत्नी पर लुटाया प्यार
मोहसिन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं बनीं, बल्कि मेरा घर, मेरा सुकून और हर दिन का मेरा सबसे पसंदीदा हिस्सा बन गईं. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा. मैं वादा करता हूं कि हमारी जिंदगी के हर पड़ाव पर तुम्हें संभालूंगा, तुम्हारा साथ दूंगा और तुमसे प्यार करता रहूंगा. ये हम दोनों के नाम, हमेशा के लिए और उस खूबसूरत जिंदगी के नाम जिसे हम साथ बनाने जा रहे हैं. मेरी जिंदगी में आने और मेरी होने के लिए शुक्रिया. मैं हमेशा तुम्हारा शुक्रगुजार रहूंगा, मेरी जान.”
View this post on Instagram
मोहसिन की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने लगे. एक यूजर ने लिखा, “माशाअल्लाह, खूबसूरत कपल. आप दोनों को ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और खुशियां.” हालांकि, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया. कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि उन्होंने उर्मिला से भी शायद ऐसे ही वादे किए होंगे. वहीं, कुछ लोगों ने सवाल किया कि आखिर उर्मिला और मोहसिन के बीच ऐसा क्या हुआ था, जिसकी वजह से दोनों अलग हो गए.
2016 में हुई थी उर्मिला और मोहसिन की शादी
उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर ने 4 फरवरी 2016 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. उनकी शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. दोनों की शादी उस वक्त काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि ये इंटरफेथ मैरिज थी और दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर भी था. मोहसिन कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले बिजनेसमैन और मॉडल हैं.
शादी के 8 साल बाद हुआ तलाक
मोहसिन और उर्मिला की पहली मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन कनेक्शन के जरिए हुई थी. दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है. उर्मिला मातोंडकर ने 4 फरवरी 2016 को कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी. शादी के करीब 8 साल बाद साल 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और मुंबई की अदालत में उनका तलाक हो गया. हालांकि, उनके तलाक की असली वजह का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ.




