Who Is Shreya Kalra: कौन हैं श्रेया कालरा? 13 की उम्र में झेला कजिन का अत्याचार, अब शिवांगी जोशी को पछाड़ बनीं ‘लॉकअप 2’ विनर

Who Is Shreya Kalra: कौन हैं श्रेया कालरा? 13 की उम्र में झेला कजिन का अत्याचार, अब शिवांगी जोशी को पछाड़ बनीं ‘लॉकअप 2’ विनर

Who Is Shreya Kalra Lock Upp 2 Winner: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और पॉडकास्टर श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर 'लॉकअप 2' की ट्रॉफी जीत ली है. जानिए इंदौर से आई इस विनर की पूरी कहानी.

Who Is Shreya Kalra Lock Upp 2 Winner: नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ को आखिरकार अपनी विनर मिल गई है. टीवी की प्रिंसेस और करोड़ों फैंस की पसंद शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे और राम कपूर जैसे दिग्गजों को हराकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर श्रेया कालरा ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है. फिनाले में श्रेया ने बड़े अंतर से शिवांगी को हराकर न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि ये साबित कर दिया कि एक स्मार्ट गेम-प्लान और बेबाकी, स्टारडम पर भी भारी पड़ सकती है. लेकिन, सवाल यह उठता है कि आखिर कौन हैं यह श्रेया कालरा, जिसने टीवी के इतने बड़े नामों को हिलाकर रख दिया? आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के सफर के बारे में.

श्रेया कालरा का जन्म 12 जून 1996 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक पहाड़ी परिवार में हुआ था. उनके पिता किशोर कालरा और मां राजकुमारी कालरा ने उनकी परवरिश इंदौर में ही की. श्रेया पढ़ाई में भी तेज थीं और उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की है. लेकिन, उनका दिल ग्लैम वर्ल्ड में बसता था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में TikTok पर डांस और लिप-सिंक वीडियो बनाकर की थी. TikTok बैन होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फोकस किया, जहां उन्होंने तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई. ‘लॉकअप‘ में आने से पहले ही योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी से उनकी दुश्मन थी और ये दुश्मन इन तीनों ने शिद्दत से निभाई.

‘रोडीज’ से मिला बड़ा ब्रेक

श्रेया कालरा को टीवी पर पहली बड़ी पहचान ‘एमटीवी रोडीज रिवॉल्यूशन’ से मिली. वो निखिल चिनापा की गैंग का हिस्सा बनी थीं. ऑनलाइन ऑडिशन में ही उन्होंने अपनी गजब की फिटनेस, शानदार डांस मूव्स और अपने बेबाक अंदाज से रणविजय सिंहा समेत सभी मेंटर्स को इम्प्रेस कर दिया था. ‘रोडीज’ में भी वो अपनी बेबाकी के लिए जानी गईं. ‘लॉकअप 2’ में उन्हें ‘बदतमीज’ का चार्ज लगाकर जेल में डाला गया था, लेकिन श्रेया ने इस ‘नेगेटिव’ चार्ज को ही अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया. उन्होंने शिल्पा शिंदे और राम कपूर जैसे दिग्गजों से सीधे टक्कर ली और यही बेबाकी उन्हें विनिंग ट्रॉफी तक ले गई.

बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल संग लिव-इन

श्रेया कालरा की लव-लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है. ‘रोडीज’ के दौरान ही उनकी मुलाकात कंटेस्टेंट ऋषभ जायसवाल से हुई थी, जो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कृष का किरदार निभाकर फेमस हुए हैं. दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में हैं और मुंबई में एक ही घर में लिव-इन में रहते हैं. श्रेया अक्सर ऋषभ संग अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

‘लॉकअप 2’ में किया था बड़ा खुलासा

श्रेया कालरा की जर्नी सिर्फ ग्लैम वर्ल्ड और रिएलिटी शोज तक सीमित नहीं है. उनकी जिंदगी में एक ऐसा काला अध्याय भी है, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था. ‘लॉकअप 2’ के एक एपिसोड में ‘इनमेट्स सीक्रेट’ टास्क के दौरान श्रेया ने रोते हुए एक खौफनाक खुलासा किया था. श्रेया ने बताया था कि जब वो महज 13 साल की थीं, तब उनके अपने ही कजिन ने उनका मॉलेस्टेशन करने की कोशिश की थी. श्रेया ने बताया कि उस उम्र में वो इतनी डरी हुई थीं कि किसी को कुछ बता नहीं पाई थीं, लेकिन उस हादसे ने उन्हें मानसिक रूप से काफी समय तक प्रताड़ित किया. श्रेया ने कहा था कि इस खौफनाक हादसे ने उन्हें और मजबूत बनाया और आज वो किसी भी गलत बात के खिलाफ आवाज उठाने से नहीं डरतीं.

ये भी पढ़ें-

इतने साल क्यों एक्टिंग से दूर रहीं प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने अब बताई वजह

मेकर्स की ये चाल आवारापन को ले न डूबे, री-रिलीज पर इमरान हाशमी ने किया बड़ा ऐलान

हैप्पी एंडिंग

‘रोडीज’ से ‘लॉकअप 2’ की क्वीन बनने तक का श्रेया कालरा का सफर आसान नहीं था, लेकिन उनकी बेबाकी, हिम्मत और कड़क गेम-प्लान ने उन्हें आज विजेता बना दिया है. ‘लॉकअप’ की दूसरी विजेता के रूप में छा चुकीं श्रेया कालरा ने यह साबित कर दिया है कि वो सिर्फ इन्फ्लुएंसर नहीं, बल्कि रिएलिटी शोज की असली ‘बॉस’ हैं.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More