Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’ के लिए भारत ने पाकिस्तान किया आमंत्रित ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’ के लिए भारत ने पाकिस्तान किया आमंत्रित

Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates:  ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’ के लिए भारत ने पाकिस्तान किया आमंत्रित   ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’ के लिए भारत ने पाकिस्तान किया आमंत्रित

दिल्ली में आज बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का नेतृत्व करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक-प्लस में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 28 Oct 2026 07:59 AM (IST)

    पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार की हुई जीत

    पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है. इस सीट का चुनाव काफी चर्चा में रहा क्योंकि JDU के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया था।

  • 28 Oct 2026 07:36 AM (IST)

    ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’ के लिए भारत ने पाकिस्तान किया आमंत्रित

    भारत ने 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’ (सभ्यता संवाद मंच) के लिए पाकिस्तान सहित SCO के सभी 10 सदस्य देशों को आमंत्रित किया है.

  • 28 Oct 2026 06:54 AM (IST)

    ओडिशा के गोपालपुर में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण भारी बारिश

    ओडिशा के गोपालपुर में चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. इस चक्रवाती तूफान का केंद्र तट के बहुत करीब है और अगले कुछ घंटों तक इसके तट से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया जारी रहेगी.

  • 28 Oct 2026 05:52 AM (IST)

    चक्रवात अर्नब का असर, विशाखापत्तनम में तेज बारिश, कई जगह गिरे पेड़

    चक्रवात अर्नब की वजह सेआंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तेज़ हवाओं के साथ हुई भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे बीच रोड और सीथाम्मधारा का रास्ता अवरुद्ध हो गया.

  • 28 Oct 2026 04:26 AM (IST)

    केरल के तिरुवैरानिकुलम में गोदाम से 20,000 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

    केरल के तिरुवैरानिकुलम में कूवाप्पादम जंक्शन के पास एक गोदाम से 20,000 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई. आबकारी विभाग को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर यह जांच की गई. इस जांच का नेतृत्व अलुवा आबकारी सर्कल इंस्पेक्टर जोस प्रताप ने किया, जिसमें उनके साथ इंस्पेक्टर श्याम और अनिल कुमार भी शामिल थे.

  • 28 Oct 2026 03:16 AM (IST)

    नंदलाल से BLO को मिले ‘फॉर्म-7’ के 26 आवेदन कभी डिजिटाइज़ नहीं किए गए: UP CEO

    उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने बताया कि नंदलाल की ओर से BLO को मिले ‘फॉर्म-7’ के 26 आवेदन (मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए) कभी डिजिटाइज़ नहीं किए गए और न ही उन्हें ERO-Net पर सबमिट किया गया. ‘X’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट में, उत्तर प्रदेश के CEO (अपने हैंडल @ceoup के ज़रिए) ने कहा, “नंदलाल से BLO को मिले ‘फॉर्म-7’ के 26 आवेदन (मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए) कभी डिजिटाइज़ नहीं किए गए और न ही उन्हें ERO-Net पर सबमिट किया गया. इसलिए, मतदाता सूची से उन 26 नामों में से किसी को भी नहीं हटाया गया. इस मामले में सुल्तानपुर ज़िले के गोसाईंगंज थाने में BNS की धाराओं 336(3), 340(2) और 318(4) के तहत FIR दर्ज कर ली गई है.

  • 28 Oct 2026 01:57 AM (IST)

    इजराइल चुनाव: एग्जिट पोल के अनुसार अधर में नेतन्याहू का भविष्य

    इजरायल में मंगलवार को हुए चुनाव में कोई स्पष्ट विजेता नहीं निकला है. एग्जिट पोल के संकेत बताते हैं कि किसी नेता के चुने जाने से पहले अब कई हफ्तों तक खींचतान चल सकती है.7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद हुए इस पहले राष्ट्रीय चुनाव के नतीजे अनिर्णायक रहने से इजरायल राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति में आ गया है. यह मतदान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के युद्धकालीन नेतृत्व पर एक तरह का जनमत संग्रह था.इजरायल के प्रमुख टीवी चैनलों द्वारा जारी एग्जिट पोल बताते हैं कि न तो नेतन्याहू के राजनीतिक गुट को और न ही उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी, पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइसेनकोट के गुट को संसदीय बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटें मिल पाई हैं.

  • 28 Oct 2026 01:18 AM (IST)

    UN में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज और क्यूबा के विदेश मंत्री पारिला के बीच बहस

    UN में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज और क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज पारिला के बीच बहस हो गई. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइकल वाल्ट्ज कहते हैं, कास्त्रो ने हजारों समलैंगिक लोगों, ईसाइयों, एफ्रो-क्यूबन लोगों और अन्य लोगों को कंसंट्रेशन कैंपों (बंदी शिविरों) में भेज दिया था. यह उसी शासन की करतूत थी जिसने उनसे उनकी संपत्ति छीन ली और उनसे जबरन काम करवाकर मुनाफा कमाया. तब से, हवाना यह दिखाने की कोशिश करता रहा है कि क्यूबा में सब कुछ जैसे गायब ही हो गया है. लेकिन, हमें पता है कि वह सब कहां गया, और आज हम इसे दुनिया के सामने रखने के लिए यहां आए हैं. मिस्टर प्रेसिडेंट, मुझे उम्मीद है कि हर कोई इस प्रतिनिधिमंडल की बात सुन रहा होगा. जरा सोचिए, अगर हवाना में कोई व्यक्ति ये सवाल पूछे, जहां राजदूतों और कैमरों से भरा कमरा न हो, तो क्या होगा? अगर हम यहां इस तरह की डराने-धमकाने और बाधा डालने की हरकतें देख रहे हैं, तो सोचिए उन लोगों का क्या होता होगा.

  • 28 Oct 2026 12:26 AM (IST)

    यूपी विधान परिषद चुनाव: मेरठ में BJP के दिनेश गोयल और श्रीचंद शर्मा विजयी

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों में पहली जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार दिनेश कुमार गोयल और श्रीचंद शर्मा मेरठ में विजयी हुए.मेरठ के जिला सूचना अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिनेश कुमार गोयल और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रीचंद शर्मा विजयी हुए हैं.उन्होंने बताया कि दोनों विजेताओं को प्रमाणपत्र भी सौंप दिए गए हैं.

  • 28 Oct 2026 12:03 AM (IST)

    चक्रवात ‘अर्नब’ के चलते ओडिशा के 7 जिलों में ODRAF तैनात

    ओडिशा के ADG, कानून-व्यवस्था संजय कुमार ने कहा, “चक्रवात को लेकर ओडिशा पर पड़ने वाले प्रभाव की आशंका अभी हमें कम लग रही है हालांकि यहां पर तेज हवाएं नोट की गई हैं, बारिश भी हो रही है. दक्षिणी 7 जिलों में ODRAF (ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल) की हमारी 20 टीम तैनात हैं जिसको हमने तीन-तीन भाग में गठित किया है.

  • 28 Oct 2026 12:01 AM (IST)

    बंगाल में चक्रवात ‘अर्नब’ के चलते समुद्र में हलचल

    पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से पूर्वी मेदिनीपुर के दीघा बीच पर समुद्र में उथल-पुथल है और तेज हवाएं चल रही हैं.

दिल्ली में आज बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च का नेतृत्व करेंगे. यह मार्च शाम 4:30 बजे लाल किला स्थित श्री जैन लाल मंदिर से शुरू होकर चांदनी चौक के टाउन हॉल चौक तक जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस पहुंच गए हैं. वे आज और 29 अक्टूबर को फिलीपींस के सेबू में होने वाली आसियान रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की सीटों के नतीजे धीरे-धीरे आ रहे हैं. अभी भी 20 से ज्यादा सीटों पर मतगणना जारी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अक्टूबर 2026 को चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने के लिए राज्य में राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए पेज पर लगातार बने रहें…

Published On - Oct 28,2026 12:00 AM IST

Follow Us