Kritka-Gaurav Wedding Photos: सूरज की बाहों में… कृतिका कामरा ने थामा गौरव कपूर का हाथ, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर अब ऑफिशियली कपल बन चुके हैं. दोनों ने एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी कर ली. दोनों के फैंस बेसब्री से इस शादी की तस्वीरों का वेट कर रहे थे. अब ये तस्वीरें भी सामने आ गई हैं.
एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने 11 मार्च यानी आज अपने खास दोस्तों और परिवारवालों के सामने शादी कर ली.
दोनों की शादी के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे. शादी को काफी सादगी से करने के बाद इस नए नवेले कपल ने पैप्स के लिए पोज दिए. दोनों ने शादी की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैडल पर शेयर नहीं किया है.
हालांकि, फैंस को दोनों की झलक देखने को मिली. इंस्टाग्राम पर Wedding Vows पेज ने दोनों की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया. इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
कृतिका और गौरव ने काफी सिम्पल शादी की. दोनों तस्वीरों में एक साथ हाथों में हाथ डालकर नजर आ रहे हैं. वहीं एक तस्वीर में दोनों को शादी की कसमें खाते देखा जा सकता है.
इसी के बाद से दोनों की शादी के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे. दोनों के एक साथ देखने का फैंस को इंतजार था और अब ये इंतजार आखिरकार पूरा हुआ. 14 तारीख को दोनों का रिसेप्शन है.
गौरव की ये दूसरी शादी है. उन्होंने साल 2014 में एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से शादी की थी. हालांकि 2021 में दोनों का तलाक हो गया था.
कृतिका कामरा भी एक जमाने में करण कुंद्रा को डेट कर रही थीं. हालांकि दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया था.



