AR Rahman Son Car accident: पोर्शे कार से सफर कर रहे एआर रहमान के बेटे का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

AR Rahman Son Car accident: पोर्शे कार से सफर कर रहे एआर रहमान के बेटे का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

AR Rahman Son Car accident: संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन की पोर्शे कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. अमीन अपने एक दोस्त के साथ कार में सफर कर रहे थे. हालांकि हादसे में दोनों को मामूली चोटें

AR Rahman Son Car accident: संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन चेन्नई में एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए. सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे उनकी पोर्शे कार की एक दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई. ये हादसा गुइंडी के कठिपारा फ्लाइओवर के पास हुआ. जिस वक्त ये हादसा हुआ अमीन अपने एक दोस्त के साथ गाड़ी में थे. हालांकि अच्छी खबर ये है कि इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. उन्हें हल्की फुल्की चोटें आई हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अमीन की कार सड़क हादसे का तब शिकार हुई जब वो कोयंबेडु से शहर की तरफ आ रहे थे. तभी कठिपारा फ्लाइओवर के पास उनकी गाड़ी एक कार से टकरा गई. पुलिस के मुताबिक एक वैगन आर कार साइड रोड से मेन रोड में जैसे ही एंटर हुई, अमीन की गाड़ी की उससे टक्कर हो गई.

View this post on Instagram

A post shared by A.R.Ameen (@arrameen)

हादसे के बाद पहुंचे अस्पताल

इस सड़क हादसे के बाद अमीन और उनके दोस्त तुरंत इलाज के लिए कावेरी अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हीं कुछ देर बाद डिस्चार्ज कर दिया गया और वो घर वापस लौट गए. वहीं वैगन आर गाड़ी में मौजूद शख्स भी हादसे में घायल हुआ है. उन्हें कलाइनर सेंटेनेरी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया. उन्हें भी इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

अड्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग की पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों गाड़ियों को ज़ब्त कर लिया है. एक मामला भी दर्ज किया गया है और अधिकारी उन हालात की जांच कर रहे हैं, जिनकी वजह से यह टक्कर हुई.

क्या करते हैं अमीन?

एआर रहमान के बेटे अमीन भी संगीत की दुनिया में ही अपना करियर बना रहे हैं. उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म ‘ओ कढल कनमनी’ से एक सिंगर के तौर पर डेब्यू किया था. इसमें उन्होंने मौला सल्ली वसल्लिम गाया था. फिल्मों में गाने के अलावा वो अपने पिता के साथ कॉन्सर्ट में भी गाते हैं. उन्होंने राम चरण की पेद्दी फिल्म के गाने चिकिरी चिकिरी के तमिल वर्जन को भी गया है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More