Batwara 1947 Vs Awarapan 2: एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी ने सनी देओल को दी धोबी पछाड़, कितने करोड़ से निकले आगे?

Batwara 1947 Vs Awarapan 2: एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी ने सनी देओल को दी धोबी पछाड़, कितने करोड़ से निकले आगे?

Batwara 1947 Vs Awarapan 2: 14 अगस्त को इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' रिलीज होगी. जिसके लिए प्रमोशंस शुरू कर दिए गए हैं. अब जानिए एडवांस बुकिंग में कौन आगे हैं?

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Advance Booking: 2026 के पहले 7 महीनों में कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिले हैं. अब बारी अगस्त की है, जब दो बड़ी फिल्में आमने-सामने आएंगी. एक तरफ इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ है, तो दूसरी ओर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’. दोनों फिल्मों के स्टार्स प्रमोशन शुरू कर चुके हैं, साथ ही ट्रेलर भी पहले ही रिलीज हो गए थे. जिन्हें लोगों का भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्मों को लेकर कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर फिल्में 10-13 करोड़ तक कमाई कर सकती हैं. लेकिन बड़ा सवाल है कि आगे कौन निकलेगी. फिलहाल एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने 2.69 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग से पहले दिन के लिए 1.31 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो कि बिना ब्लॉक सीट्स के साथ है. साथ ही ब्लॉक सीट्स के साथ कमाई 2.69 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. अभी भी डेढ़ दिन का वक्त है, जब फिल्म के पास अच्छी कमाई का पूरा-पूरा मौका है. वहीं, अबतक 37583 टिकट्स की बुकिंग हो चुकी है. साथ ही टोटल शोज की संख्या 3181 हो गई है. फिल्म ने दिल्ली-NCR से 5.7 लाख की कमाई कर ली है. मुंबई से 38 लाख, तो पुणे से 13.78 लाख कमा लिए हैं.

पीछे चल रही है सनी पाजी की ‘बंटवारा 1947’

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ भी इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया है, जो कि काफी स्लो चल रही है. फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट्स के साथ बस 39.67 लाख रुपये ही कमाए हैं. वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ 1.39 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जबकि, फिल्म के 11448 टिकट बिक गए हैं और पहले दिन के लिए टोटल 2962 शोज बुक हुए हैं. फिल्म ने दिल्ली-NCR से 32 लाख रुपये कमा लिए हैं. वहीं, मुंबई से बिजनेस 19 लाख और पुणे से 8 लाख की कमाई हुई है.

वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ दोनों फिल्मों के एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आए हैं, उस हिसाब से अभी सनी देओल पीछे चल रहे हैं. अगर अगले डेढ़ दिन में वो एडवांस बुकिंग में कुछ शानदार नहीं कर पाए, तो फिर पहले दिन कम से शुरुआत करनी पड़ सकती है. और जैसा पहले ही कहा जा रहा था कि इमरान हाशमी के पास एक बैक स्टोरी है, जो उनके लिए फायदेमंद होती दिख रही है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More