‘तेरी बहन जिंदा तो नहीं जाएगी…’, सास की धमकी के बाद दुल्हन की हत्या, 4 दिन पहले हुई थी शादी, भाई बोला- मैंने उसकी चीख सुनी थी

‘तेरी बहन जिंदा तो नहीं जाएगी…’, सास की धमकी के बाद दुल्हन की हत्या, 4 दिन पहले हुई थी शादी, भाई बोला- मैंने उसकी चीख सुनी थी

Dulhan Ka Murder: शादी के महज 4 दिन बाद एक घर की खुशियां श्मशान की राख में बदल गईं. सास की उस एक धमकी- तुम्हारी बहन जिंदा नहीं जाएगी, ने हकीकत का रूप ले लिया. जब भाई श्मशान पहुंचा तो वहां सिर्फ अवशेष बचे थे. क्या वह खौफनाक चीख संजू की आखिरी पुकार थी? आखिर उस रात पिलापुर गांव में क्या हुआ था?

Bhojpur News: बिहार के भोजपुर जिले से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां शादी के महज 4 दिन बाद ही एक नवविवाहिता को मार डाला गया. मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिलापुर गांव का है. मृतका की पहचान बक्सर जिले के सोनबरसा थाना अंतर्गत इकील गांव निवासी 23 वर्षीय संजू कुमारी के रूप में हुई है. इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाला पहलू मृतका की सास का वह बयान है, जिसने हत्या की साजिश की ओर इशारा किया है.

मृतका के भाई शिवम पाल ने बताया कि संजू की शादी 7 मई 2025 को विनोद पाल के साथ हुई थी. 13 मई को संजू पहली बार अपने मायके आने वाली थी. भाई का आरोप है कि 11 मई की रात जब वह अपनी बहन की विदाई को लेकर ससुराल वालों से बात कर रहा था, तभी विवाद शुरू हो गया. इसी दौरान संजू की सास ने फोन पर चिल्लाते हुए खौफनाक धमकी दी- “इस घर से तुम्हारी बहन जिंदा नहीं जाएगी, अब उसकी लाश ही निकलेगी”.

शिवम के मुताबिक, जब सास यह धमकी दे रही थी, तभी फोन के पीछे से उसे अपनी बहन संजू के चीखने की आवाज सुनाई दी. इसके तुरंत बाद फोन कट गया और फिर किसी से संपर्क नहीं हो सका.

दहेज में सोने की चेन के लिए प्रताड़ना

परिजनों का आरोप है कि शादी के दिन से ही दूल्हा विनोद पाल सोने की चेन की मांग कर रहा था. शादी में करीब 4 लाख रुपये नकद, बाइक, फ्रिज और गहने दिए गए थे, लेकिन चेन न दे पाने के कारण ससुराल वाले संजू को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. संजू को अपने मायके वालों से बात तक करने की इजाजत नहीं थी. आरोप है कि पति विनोद पाल, सास, ससुर और ननद मिलकर उसे ताने देते थे और उसके साथ मारपीट की जाती थी.

ये भी पढ़ें: स्टेज पर झूम रहा था दूल्हा, दुल्हन ने वहीं रख दी वरमाला, बोली- वापस चले जाओ, शादी नहीं करूंगी तुमसे

सबूत मिटाने के लिए जलाया शव, ससुराल पक्ष फरार

शिवम पाल ने बताया कि 11 मई की रात ही संजू की गला दबाकर हत्या कर दी गई. घटना को छुपाने के लिए ससुराल वालों ने रात के अंधेरे में ही शव को श्मशान ले जाकर जला दिया. जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर मायके वालों को इसकी जानकारी मिली. 12 मई को जब संजू का भाई ससुराल पहुंचा, तो श्मशान में चिता लगभग जल चुकी थी; वहाँ केवल खोपड़ी और पैर के कुछ अवशेष बचे थे. घर पहुंचने पर वहां ताला लटका मिला और पूरा परिवार फरार था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More