शूटिंग में जीता गोल्ड, सांप के साथ खेलता था ऋषभ शुक्ला; ट्रिपल मर्डर के बाद सामने आई पहले की कहानी

शूटिंग में जीता गोल्ड, सांप के साथ खेलता था ऋषभ शुक्ला; ट्रिपल मर्डर के बाद सामने आई पहले की कहानी

लखनऊ ट्रिपल मर्डर के आरोपी ऋषभ शुक्ला का अतीत सामने आया है. वह मर्चेंट नेवी में था और शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट भी. सोशल मीडिया पर उसके शौक की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

लखनऊ के नौबस्ता में ट्रिृपल मर्डर को अंजाम देने वाले ऋषभ शुक्ला का अतीत भी धीरे धीरे सामने लगा है. मर्चेंट नेवी में नौकरी के साथ वह शूटिंग का शौक रखता है. शूटिंग में वह गोल्ड मेडलिस्ट रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर उसकी डॉग और स्नैक लवर के रूप में तस्वीरें भी खूब शेयर हो रही है. उसने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस तरह की कई तस्वीरें शेयर की है.

इन तस्वीरों को देखने से ही उसके शूटिंग का शौक जाहिर हो जाता है. वह अलग अलग तरह की बंदूकों से फायरिंग करता नजर आ रहा है. कई तस्वीरों में वह दूसरे को शूटिंग की ट्रेनिंग देते भी नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि वह कई शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अपनी निशानेबाजी का लोहा मनवा चुका है. तिवारी परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले ऋषभ का सांपों से खेलने का भी शौक है.

महंगे शौक रखता है ऋषभ

उसका सोशल मीडिया अकाउंट उसके व्यक्तित्व को बयां करने के लिए पर्याप्त है. उसने अपने अकाउंट पर कहीं सांप से खेलने की तस्वीर डाली है तो कहीं डॉग्स के साथ तस्वीरें हैं. इसी प्रकार पिस्टल और रायफल समेत अलग अलग तरह की बंदूकों से फायरिंग की भी खूब तस्वीरें उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं. ऋषभ को सिगरेट, शराब और पार्टीज़ का भी शौक है. बताया जा रहा है कि वह रंगबाजी और फिल्मी जिंदगी जीने का शौकीन था.

ताबड़तोड़ फायरिंग कर ली थी 3 जान

चबूतरे के विवाद में ऋषभ शुक्ला में अपने पड़ोसी शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसके गोली चलाने के अंदाज को देखकर हर कोई हैरान है. लोग पूछ रहे हैं कि प्रोफेशनल तरीके से उसके फायरिंग की ट्रेनिंग कहां मिली? हालांकि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने से ही जाहिर हो जाता है कि वह प्रोफेशनल शूटर है. अब लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच में उसके सोशल मीडिया अकाउंट को भी शामिल कर लिया है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More