MP: भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप
भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार दोपहर हिंद फार्मा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ. गैस से आसपास के लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. स्थिति को कंट्रोल करने में प्रशासन के लोगों को एक घंटे का समय लगा.
भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार दोपहर क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया. घटना हिंद फार्मा फैक्ट्री में दोपहर 3.30 बजे हुई. गैस फैलने से फैक्ट्री और आसपास मौजूद लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, एसडीईआरएफ, नगर निगम फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी का अमला मौके पर पहुंच गया. इसके बाद कास्टिक सोडा डालकर गैस को न्यूट्रल किया गया. करीब एक घंटे में स्थिति काबू में आ गई.
खबर अपडेट की जा रही है…



