Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में दिखेंगे ललित मोदी?

Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में दिखेंगे ललित मोदी?

Bigg Boss 20: सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस' का नया सीजन लेकर लौट रहे हैं. 'सीजन 20' की शुरुआत 6 सितंबर 2026 से होने जा रही है. क्या इस बार शो में ललित मोदी भी दिखाई देने वाले हैं?

Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ वापस आ रहा है, जिसका फैन्स को काफी इंतजार रहता है. सीजन 20 में कुछ नया देखने को मिलने वाला है, जहां एक प्रोमो में पहले ही सलमान खान ‘एक्सट्रा जीवनदान’ का राज खोल चुके हैं. 6 सितंबर 2026 से इस शो की शुरुआत होने वाली है, साथ ही कई एक्टर्स का नाम इस बार शो से जुड़ रहा है कि वो इस सीजन में दिखेंगे. अब एक और वजह से शो सुर्खियो में आ गया है. जिन नामों ने हर किसी का ध्यान खींचा है, उनमें सुष्मिता सेन के एक्स पार्टनर ललित मोदी भी शामिल हैं. कहा जा रहा है कि इस सीजन में वो भी सलमान खान के शो में हिस्सा ले सकते हैं. पर यह सबकुछ शुरू कहां से हुआ? क्या मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है? आइए आपको सबकुछ बता देते हैं.

हाल ही में बॉलीवुड बबल पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स आने वाले सीजन के लिए ललित मोदी के नाम पर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि ललित मोदी असल में कंटेस्टेंट के तौर पर रियलिटी शो में शामिल होंगे या नहीं. IPL के पूर्व चेयरमैन होने के अलावा, ललित मोदी और एक्ट्रेस सुष्मिता का रिश्ता कुछ वक्त पहले काफी सुर्खियों में रह चुका है. खुद एक्ट्रेस को लेकर ललित मोदी कई स्टेटमेंट्स दे चुके हैं. यहां तक कि ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ को दिए एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते को काफी खास बताया था.

सलमान के शो में सुष्मिता के Ex पार्टनर

दरअसल सलमान खान और सुष्मिता सेन काफी अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने कई शानदार फिल्में साथ में दी हैं और अब भी कई बार एक साथ स्पॉट हो जाते हैं. ऐसे में अगर ललित मोदी की ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री होती है, तो फिर सलमान खान हो सकता है कि इस बारे में भी बात करते दिखे. पर फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स सिर्फ चर्चा ही कर रहे हैं, अब वो शो में आएंगे भी या नहीं. यह जल्द ही मेकर्स की तरफ से ही खुलासा कर दिया जाएगा.

बताते चलें हाल ही में ललित मोदी ने कहा था- ”सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं, उन्होंने मुझे आज जो मैं हूं, वैसा बनने में बहुत मदद की और वह मेरे लिए बेहद खास थींय उस समय वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा थीं और आगे भी रहतीं, लेकिन हमारे बीच दूरियां बहुत ज्यादा हो गई थीं. उन्होंने बताया कि सुष्मिता का करियर भारत में था और उनकी जिंदगी लंदन में थी, जिसकी वजह से उन्हें अलग होना ही पड़ा.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More