Akshay Kumar Upcoming Movies: 2-4 नहीं, इन 9 फिल्मों का हिस्सा हैं अक्षय कुमार, साल 2026 में पहले ही दे चुके हैं दो सुपरहिट्स
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के दिन बॉक्स ऑफिस पर लौट आए हैं. उनकी फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस साल उनकी 2 फिल्में सुपरहिट रही हैं. अब आने वाले वक्त में उनकी 9 फिल्में आने जा रहीं.
Akshay Kumar Upcoming Movies List: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की ने साल 2026 में बॉक्स ऑफिस के मैदान पर कमाल किया है. उनकी फिल्में एक बार फिर से अच्छा रिस्पॉन्स कर रही हैं. इस साल उनकी 2 फिल्में ऐसी रही हैं जिन्होंने सुपरहिट का टैग हासिल कर लिया है. लेकिन ये सिलसिला इतनी जल्दी थमने वाला नहीं है. आने वाले समय में अक्षय कुमार की 9 फिल्में सिनेमाघरों में आने जा रही हैं. इन फिल्मों को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं. आमौतर पर अक्षय कुमार एक साल में कई सारी फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. उनके साथ ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिल रहा है.
इस साल उनकी 2 फिल्में अब तक रिलीज हुई हैं. उनकी फिल्म भूत बंगला और साथ ही अब उनकी और भी फिल्में सिनेमाघरों में आने के लिए पाइपलाइन में हैं. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार आने वाले वक्त में कौन सी 9 फिल्मों में नजर आने वाले हैं.
इन 9 फिल्मों का हिस्सा हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की बात करें तो हॉरर-कॉमेडी जॉनर से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है. वहीं आने वाले समय में भी उनकी अधिकतर फिल्में कॉमेडी जॉनर की ही हैं. वे हेराफेरी 3 में नजर आएंगे. वहीं वे हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 3 में भी नजर आ सकते हैं. इसके अलावा वे हैवान नाम की फिल्म में लीड विलेन के रोल में नजर आएंगे. वहीं उनकी फिल्म सामुक को लेकर भी फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. इसका निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं. वहीं वे अपनी करीब 2 दशक पुरानी फिल्म भागमभाग 2 का भी हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें- मुझे लगा करीना कपूर हैं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की लेटेस्ट फोटोज देख फैंस हुए फिदा, कर रहे तारीफ
बायोपिक फिल्मों का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर अनीस बज्मी के प्रोजेक्ट के साथ भी जुड़ रहे हैं. वहीं वे कुछ सीरियस रोल्स में भी नजर आने वाले हैं. उन्हें दो बड़ी बायोपिक फिल्मों में भी मौका मिला है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर दो ऐसी फिल्मों में नजर आएंगे जिसमें उनके फैंस ने उन्हें शायद ही कभी देखा होगा. वे दिग्गज म्यूजिशियन आर डी बर्मन की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में होंगे वहीं अक्षय इसमें राजेश खन्ना का रोल करते नजर आएंगे. इसके अलावा वे छत्रपति शिवाजी की बायोपिक में भी नजर आएंगे. इस फिल्म का नाम ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ रखा गया है. फैंस को इन दो बायोपिक फिल्मों से भी काफी उम्मीदे हैं.




