Honey Singh: स्टेज पर करोड़ों की रोल्स रॉयस से हनी सिंह ने की एंट्री… आंखों पर यकीन नहीं कर पाए फैंस, देखें Video

Honey Singh: स्टेज पर करोड़ों की रोल्स रॉयस से हनी सिंह ने की एंट्री… आंखों पर यकीन नहीं कर पाए फैंस, देखें Video

बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपने मजेदार कॉन्सर्ट्स के लिए जाने जाते हैं. हनी ने जबसे कमबैक किया है, तब से वो फैंस के बीच वही पुराना मैजिक क्रिएट करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड के सबसे बड़े और फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह को इंडस्ट्री में काफी लंबा वक्त बीत गया है फिर भी वो अपने फैंस के दिलों में वही जगह रखते हैं जो पहले हुआ करती थी. हनी एक ट्रेंड सेटर रहे हैं और आज भी उनके गानों को लोग उतना ही एंजॉय करते हैं. हनी के लाइव शोज को भर-भरकर ऑडियंस मिलती है और उनके गानों को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. हनी एक बेहतरीन सिगर होने के साथ-साथ जबरदस्त परफॉर्मर है, ऐसे में उनके कॉन्सर्ट में लोगों को अक्सर बड़े-बड़े सरप्राइज मिल जाते हैं.

हाल ही में हनी सिंह के कॉन्सर्ट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हनी स्टेज पर अपनी करोड़ों की रोल्स रॉयस गाड़ी से एंट्री करते हैं. ये देखकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहता.

रोल्स रॉयस से एंट्री

हनी सिंह का ये कॉन्सर्ट मुंबई के MMRDA ग्राउंड में था. ग्राउंड ऑडियंस से खचाखच भरा हुआ था. ऑडियंस अपने फेवरेट सिंगर का वेट कर रही थी, जब हनी सिंह ने अपनी करोड़ों की रोल्स रॉयस में सीधा स्टेज पर एंट्री कर दी. हनी और उनकी गाड़ी देखकर फैंस जोर से चिल्लाने लगे और उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. हनी को उनकी लीग से हटके किए जाने वाली चीजों के लिए जाना जाता है. इस वायरल वीडियो में वही देखने को मिलता है.

View this post on Instagram

A post shared by Concert is Love