Giancarlo Esposito Converts In Islam: ‘ब्रेकिंग बैड’ फेम एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो ने कबूल किया इस्लाम, सऊदी अरब में बदला धर्म, नमाज पढ़ते नज़र आए

Giancarlo Esposito Converts In Islam: ‘ब्रेकिंग बैड’ फेम एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो ने कबूल किया इस्लाम, सऊदी अरब में बदला धर्म, नमाज पढ़ते नज़र आए

Giancarlo Esposito Converts In Islam: हॉलीवुड अभिनेता जियानकार्लो ग्यूसेप एलेसेंड्रो एस्पोसिटो सऊदी अरब में रहने के दौरान इस्लाम धर्म अपना लिया है. ये जानकारी जनरल एंटरटेनमेंट अधिकार तुर्की अल शेख ने अपने एक एक्स पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर दी है. जियानकार्लो 'ब्रेकिंग बैड', 'द बॉयज' और 'द मंडलोरियन' जैसी मशहूर सीरीज में नज़र आ चुके हैं.

Giancarlo Esposito Converts In Islam: ‘ब्रेकिंग बैड’, ‘द बॉयज’ और ‘द मंडलोरियन’ जैसी मशहूर सीरीज में अहम किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जियानकार्लो ग्यूसेप एलेसेंड्रो एस्पोसिटो (Giancarlo Giuseppe Alessandro Esposito) ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है. वो पिछले कुछ वक्त से सऊदी अरब में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में थे. ये जानकारी जनरल एंटरटेनमेंट अधिकार तुर्की अल शेख ने दी है.

सऊदी गैजेट ने अल शेख के एक एक्स (ट्विटर) पोस्ट के हवाले से बताया है कि 68 साल के जियानकार्लो एस्पोसिटो ने कलमा पढ़कर इस्लाम अपनाया. उन्होंने प्रोडक्शन टीम के सदस्यों के साथ मस्जिद में नमाज भी पढ़ी. अल शेख ने अपने एक्स अकाउंट पर जियानकार्लो एस्पोसिटो के टीम के सदस्यों के साथ नमाज पढ़ने का वीडियो भी एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में जियानकार्लो कुछ लोगों के साथ मस्जिद में जमात के साथ नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं.