Drishyam 3: ‘जब तक मेकर्स लिखकर नहीं देंगे, हम नहीं मानेंगे!’ तब्बू-अजय के बयान से मिला बड़ा हिंट, ‘द कन्क्लूजन’ के बाद भी जारी रहेगी फ्रेंचाइजी?
'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' के साथ क्या हमेशा के लिए बंद हो जाएगी फाइल? प्रेस कॉन्फ्रेंस में तब्बू और अजय देवगन के बयानों ने साफ कर दिया है कि कहानी का अंत इतना भी सीधा नहीं है जितना दिख रहा है.
सस्पेंस-थ्रिलर सिनेमा की दुनिया में जब भी 2 अक्टूबर की तारीख आती है, तो हर किसी के जेहन में सिर्फ एक नाम गूंजता है विजय सालगांवकर. जॉर्जकुट्टी की ओरिजिनल मलयाली कहानी के हिंदी वर्जन पर बनी अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने इस बिल्ली-चूहे की जंग ने बॉक्स ऑफिस पर जो सुनामी लाई, वो इतिहास बन चुकी है. अब मेकर्स ‘दृश्यम 3’ को ‘द कन्क्लूजन’ के टैग के साथ पेश करने की तैयारी में हैं, हाल ही में गोवा में हुए इस फिल्म के ट्रेलर लॉंच में मेकर्स ने कहा कि ये का फिल्म का आखिरी हिस्सा होगा. लेकिन क्या विजय सालगॉन्कर और आईजी मीरा देशमुख की यह फाइल वाकई हमेशा के लिए बंद होने जा रही है? हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में तब्बू और खुद अजय देवगन ने जिस तरह से इस ‘कन्क्लूजन’ पर बात की, उसने साफ हिंट दे दिया है कि कहानी का अंत इतना भी सीधा नहीं है जितना पोस्टर पर दिखाया जा रहा है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब फिल्म से जुड़े अनुभवों और इसके ‘द एंड’ होने को लेकर सवाल उठा, तब तब्बू ने अपने चेहरे की उसी ट्रेडमार्क मुस्कान के साथ ऐसा जवाब दिया जिसने सभी मो एक्साइट कर दिया.तब्बू ने प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक की तरफ इशारा करते हुए दो-टूक कहा,”और जब तक वो (मेकर्स) हमें पेपर पर लिख के नहीं देंगे कि ये आखिरी है… हम नहीं मानेंगे! पता चला कुमार जी का फोन आया कि अभिषेक ने (फिल्म के डायरेक्टर) ने कुछ तोड़ निकाला है पार्ट 4 के लिए.तब्बू के इतना कहते ही वहां ठहाके गूंज उठे, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. यानी भले ही कागजों पर इसे ‘द कन्क्लूजन’ कहा जा रहा हो, लेकिन कलाकारों के दिल में इस यूनिवर्स को अलविदा कहने की कोई जल्दी नहीं है.
ये भी पढ़ें: Chhathi Maiya Song: लाल साड़ी, मांग में सिंदूरतमन्ना का छठी मैया गाना रिलीज, फैंस बोले- रोंगटे खड़े कर दिए
क्या नया परिवार लेगा जगह?
इंडस्ट्री के गलियारों में पिछले काफी समय से ये चर्चा भी तेज है कि ‘दृश्यम 3’ के जरिए विजय सालगांवकर और उनके परिवार की इस 10 साल पुरानी जंग को एक अंजाम (क्लोजर) दे दिया जाएगा. लेकिन क्या यह फ्रेंचाइजी यहीं थम जाएगी? खबरें हैं कि मेकर्स इस नाम और इसके कल्ट फॉर्मेट को आगे भी जिंदा रख सकते हैं, जहां किसी बिल्कुल नए परिवार, नए केस और नए सस्पेंस के साथ ‘दृश्यम यूनिवर्स’ को आगे बढ़ाया जा सकता है. जब इस थ्योरी पर अजय देवगन से सीधा सवाल किया गया, तो पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे आखिरी पार्ट बताने वाले अजय ने अंत में एक ‘लूपहोल’ छोड़ दिया.
अजय देवगन ने माना—’आगे कुछ भी हो सकता है’
अजय देवगन ने डिप्लोमैटिक जवाब देते हुए कहा,”फिलहाल तो यह फिल्म का एंड है… लेकिन आगे कहने को कुछ भी हो सकता है. अजय देवगन का यह छोटा सा बयान ये समझने के लिए काफी है कि बॉलीवुड में जब कोई फ्रेंचाइजी 200-300 करोड़ का धंधा करने का दम रखती हो, तो कोई भी प्रोड्यूसर उस सोने का अंडा देने वाली मुर्गी को इतनी आसानी से विदा नहीं करता. अगर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को दर्शकों का वही पुराना बेपनाह प्यार मिलता है, तो मेकर्स किसी न किसी मोड़ से इस कहानी की नई खिड़की खोलने से पीछे नहीं हटेंगे.




