वो ममता तो कब की मर चुकी…दही-हांडी इवेंट में ममता कुलकर्णी ने डांस करने से किया इनकार

वो ममता तो कब की मर चुकी…दही-हांडी इवेंट में ममता कुलकर्णी ने डांस करने से किया इनकार

ममता कुलकर्णी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार वो अपने वायरल गाने को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल उन्होंने एक प्रोग्राम में अपने ही गाने 'राणा जी माफ करना' पर डांस करने से इनकार कर दिया.

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो ‘वक्त हमारा है’, ‘नसीब’, ‘करण अर्जुन’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं. वहीं उनकी फिल्म ‘करण अर्जुन’ का गाना ‘राणा जी माफ करना’ आज भी हर पार्टी की जान बना हुआ है. हालांकि अब वो फिल्मों और लाइमलाइट से दूर भक्ति में लीन हो गई हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस को एक प्रोग्राम में ‘राणा जी माफ करना’ गाने पर परफॉर्म करने को कहा गया, तो उन्होंने ऐसा करने से साफ मना कर दिया.

दरअसल जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में एक दही हांडी का प्रोग्राम रखा गया, जिसमें कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे. इस दौरान ममता कुलकर्णी भी वहां गईं. वहां स्टेज पर ममता कुलकर्णी ने कहा, “मुझसे मेरे गाने राणा जी माफ करना पर परफॉर्म करने के लिए कह रहे हैं. लेकिन वो ममता कुलकर्णी तो कब की मर चुकी है.”

ममता ने उस गाने पर परफॉर्म करने से इनकार करते हुए कहा कि वो प्रोग्राम की शुरुआत किसी भक्ति गीत से करना पसंद करेंगी. उन्होंने आगे कहा, “सबसे पहले श्री गणेशाय नमः मैं गणपति का एक भक्ति गीत गाऊंगी, क्योंकि गणपति जल्दी ही आने वाले हैं.” एक्ट्रेस के इस बयान के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

ये भी पढ़ें: शैरन वर्मा को डेट कर रहे हैं समय रैना? कॉमेडियन ने दिया ये जवाब

ममता के आध्यात्म का सफर

ममता कुलकर्णी ने खुद बताया था कि उन्होंने साल 2000 से अपनी तपस्या शुरू की थी, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया था. फिर वो धीरे धीरे शोबिज से दूर आध्यात्म की ओर बढ़ीं. यही नहीं वो ये भी कह चुकी हैं कि उन्होंने करीब 23-25 साल तक तपस्या की है.

महाकुंभ में लिया संन्यास

ममता कुलकर्णी ने साल 2025 के महाकुंभ में संन्यास लिया था. उन्होंने संगम किनारे पिंडदान और धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा कर सांसारिक जीवन त्याग कर ‘माई ममता नंद गिरी’ नाम अपना लिया, जिसके बाद वो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बनी थीं. हालांकि विवाद के बाद उनसे ये पद ले लिया गया था.

सरिता शर्मा
सरिता शर्मा

सरिता शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. वर्ष 2014 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हिंदी जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही साल 2018 में एमए हिंदी की डिग्री प्राप्त की है. बतौर कंटेंट राइटर सरिता शर्मा की पहली जॉब है. टीवी9 भारतवर्ष में कंटेंट राइटर के रूप में धर्म सेक्शन के लिए लेखन का कार्य कर रही हैं.

Read More