‘बंटवारा 1947’ Vs ‘आवारापन 2’, कौन किसपर भारी? सनी देओल के सामने कहीं इमरान हाशमी मार न लें बाजी
Awarapan 2 And Batwara 1947 Clash: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' की तुलना में लोग ज्यादा दिलचस्पी इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के लिए दिखा रहे हैं. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं.
Awarapan 2 And Batwara 1947 Clash: जब कभी भी एक ही दिन दो या दो से ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं, तो क्लैश की वजह से उन फिल्मों की काफी ज्यादा चर्चा होती है. साथी ही ये सवाल भी उठता कि आखिर क्लैश में जीत किसकी होगी. अब इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को लेकर है. दोनों ही पिक्चर्स 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं.
अब बॉक्स ऑफिस पर जीत ‘बंटवारा 1947’ होगी या फिर ‘आवारापन 2’ की, इस सवाल का जवाब तो रिलीज के बाद ही मिलेगा. हालांकि, फिलहाल इमरान हाशमी टिकट बुकिंग वेबसाइट बुकमायशो पर इंटरेस्ट के मामले में सनी देओल से आगे निकल चुके हैं.
‘बंटवारा 1947’ Vs ‘आवारापन 2’
दरअसल, इस वेबसाइट में फिल्म के नाम के साथ इंटरेस्ट का एक ऑप्शन होता है. जिन लोगों की उस फिल्म में दिलचस्पी होती है, वो इंटरेस्ट बटन पर क्लिक करके उस फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता दिखाते हैं. 7 अगस्त तक ‘आवारपन 2’ इंटरेस्ट के मामले में ‘बंटवारा 1947’ से काफी आगे है. दरअसल, सनी देओल की फिल्म का इंटरेस्ट काउंट 97 हजार 200 है और ‘आवारापन 2’ का इंटरेस्ट काउंट 2 लाख 20 हजार है. यानी दोनों फिल्मों के बीच 1 लाख 22 हजार से भी ज्यादा इंटरेस्ट का अंतर है. अब देखना होगा कि इसका असर बॉक्स ऑफिस पर होगा या फिर वहां माहौल कुछ और ही होता है.

बुकमायशो स्क्रीन ग्रैब
‘बंटवारा 1947’ स्टारकास्ट और रनटाइम
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, कनिका कपूर, अभिमन्यु सिंह और अली फजल नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 25 मिनट है. इसे डायरेक्ट किया है राजकुमार संतोषी ने.
ये भी पढ़ें-
3 साल तक अटकी रही अक्षय-रवीना की ये फिल्म, रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हश्र
धुरंधर की डिटेलिंग पर आदित्य धर ने खर्च किए थे 10 करोड़ रुपये, आर. माधवन का खुलासा
‘आवारापन 2’ स्टारकास्ट और रनटाइम
अगर बात ‘आवारापन 2’ की करें तो शबाना आजमी इस फिल्म का भी हिस्सा हैं. वो इसमें विलेन के किरदार में हैं. साथ ही इमरान हाशमी के अपोजिट दिशा पाटनी दिखने वाली हैं. नितिन कक्कड़ द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म 2 घंटे 20 मिनट लंबी है.




