‘जिंदगी का सबसे बुरा फैसला’, ‘अलायंस’ विनर मिनी माथुर ने कराया था बोटॉक्स, शेयर किया एक्सपीरियंस
'अलायंस' की विजेता मिनी माथुर एक जानी-मानी टीवी होस्ट होने के साथ ही एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बोटॉक्स कराने के एक्सपीरियंस को शेयर किया है.
मिनी माथुर को ‘द अलायंस’ से पहले फिल्म ‘कॉल मी बे’ में देखा गया था. फिल्मी दुनिया में काम करने के अलावा मिनी माथुर को महिलाओं की सेहत से जुड़े मुद्दों जैसे मेनोपॉज, उम्र और जेंडर इक्वालिटी पर खुलकर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जाना जाता है. कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि किसी वजह से उन्होंने बोटॉक्स करवाया था और इसका एक्सपीरियंस भी शेयर किया है.
मिनी माथुर ने बताया कि बोटॉक्स करवाना उनकी जिंदगी का सबसे बुरा फैसला था. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि आखिर क्यों उन्हें ये प्रोसीजर करवाने की जरूरत पड़ी थी. दरअसल एक शो में शूटिंग के दौरान आने वाली दिक्कत की वजह से उन्हें बोटॉक्स करवाना पड़ा था.
क्या बोलीं मिनी माथुर?
कॉस्मेटिक इनहैंसमेंट पर अपने विचार रखते हुए मिनी माथुर ने कहा, “इस तरह के प्रोसीजर अक्सर बदलते ब्यूटी स्टैंडर्ड से इंस्पायर होते हैं, ठीक वैसे ही जैसे फैशन ट्रंड्स को फॉलो किया जाता है.” उन्होंने एक एग्जांपल के तौर पर बताया, थ्रेडिंग और वैक्सिंग जैसी चीजें आम हो गई हैं, क्योंकि लोग सबसे अच्छा दिखना और महसूस करना चाहते हैं. अगर इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता है, तो दूसरों को इसपर किसी तरह की राय नहीं बनानी चाहिए.
उन्होंने कहा, “मुझे तब दिक्कत होती है जब लोग ये तय करने लगते हैं कि मुझे कैसा दिखना चाहिए, कैसा महसूस करना चाहिए और अपनी बॉडी के साथ क्या करना चाहिए.” मिनी माथुर ने ये भी क्लियर किया कि भले ही उनका एक्सपीरियंस बोटॉक्स में सही न रहो हो, लेकिन उन्हें उन लोगों से कोई प्रॉब्लम नहीं है जो इस ट्रीटमेंट को करवाते हैं.
क्यों कराया था बोटॉक्स?
अपने बोटॉक्स के एक्सपीरियंस को याद करते हुए मिनी माथुर ने कहा, “15 साल पहले, मैं घने जंगलों में एक शो करने जा रही थी, और दिन के उजाले में बहुत सारी शूटिंग करनी थी. शूटिंग के दौरान बार-बार भौंहें सिकोड़ने के कारण उनके माथे पर एक गहरी लकीर पड़ गई थी. इस वजह से टीम ने मुझसे कहा कि ये लाइन बिल्कुल ब्लैक दिखाई दे रही है तो प्लीज इसे फिक्स करें, मैंने कहा ठीक है.”
उन्होंने याद किया कि इसके बाद वो अपनी इस परेशानी को लेकर एक डॉक्टर के पास गई. डॉ. ने कहा कि वो इसे फ्रीज कर सकते हैं, मैंने कहा फ्रीज कर दीजिए? मैं कोई भाव ठीक से जाहिर नहीं कर पा रही थी. मुझे लगा रहा था, ‘मैं जताना चाहती हूं, मैं दुखी महसूस कर रही हूं, लेकिन दुखी दिख नहीं रही हूं और उस समय मैं एक्टिंग कर रही थी. ये बहुत बुरा था.’
उन्होंने आगे कहा, “अच्छी बात ये थी कि यह सिर्फ तीन महीने तक ही रहा.” मिनी ने ये भी बताया कि उन्हें पहले किसी ने ये नहीं बताया था कि बोटॉक्स से उनके चेहरे के एक्सप्रेशन पर असर पड़ेगा. इसके बाद उन्होंने ये भी कहा, “यह मेरी ज़िंदगी का सबसे बुरा फैसला था. मैं चाहे खुश होती या दुखी, एक जैसी ही दिखती थी.”
सोच-समझकर चुनती हैं ट्रीटमेंट
मिनी माथुर ने कहा कि अब भी वो अपने लुक का ध्यान रखती हैं, लेकिन कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट बहुत सोच-समझकर चुनती हैं. इसी के साथ एक्ट्रेस ने ये भी क्लियर किया कि अपने फेस और बॉडी के बारे में फैसले लेना हर किसी की अपनी पसंद होनी चाहिए. आज की की पीढ़ी परफेक्शन से ज्यादा असलियत को अहमियत देती है. यही चीज उनकी बहुत अच्छी लगती है.
‘अलायंस’ के पहले सीजन की विजेता
मिनी माथुर कुणाल खेमू को शो ‘अलायंस’ के फर्स्ट सीजन की विजेता बनी हैं. इसके लिए उन्हें विजेता ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी दिया गया है. फिनाले में उनकी टक्कर अभिनेता एली गोनी और रूही दासानी से थी.




