गुरु रंधावा के नए गाने Fine Shyt पर इंटरनेट का फूटा गुस्सा, लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक
Guru Randhawa Song: मशहूर सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना Fine Shyt रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. लेकिन इस बार वजह गाने की तारीफ नहीं बल्कि जमकर हो रही ट्रोलिंग है.
Guru Randhawa Fine Shyt: पंजाबी-बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. एक बार फिर गुरु रंधावा सुर्खियों में आ गए हैं. उनका नया गाना Fine Shyt इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन इस बार वजह गाने की तारीफ नहीं बल्कि लोगों की नाराजगी है. गाना रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद इंटरनेट यूजर्स ने इसके म्यूजिक वीडियो और प्रेजेंटेशन पर सवाल उठाते हुए जमकर मजेदार और तीखे रिएक्शन दिए. कई लोगों ने तो गाने को सुनने के बाद इसे नॉइस पॉल्यूशन तक बता दिया.
गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो ‘फाइन शिट’ हाल ही में रिलीज किया, जिसकी शुरुआत 18+ डिस्कलेमर से होती है. इस डिस्कलेमर में बताया गया कि वीडियो में मौजूद सभी लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं और पूरी कहानी काल्पनिक है. इसके साथ ही लोगों को मजाकिया अंदाज में चेतावनी दी जाती है कि वीडियो में दिखाए गए डांस स्टेप्स को ऑफिस में ट्राई न करें, वरना HR उन्हें बैन कर सकता है.
गुरु रंधावा के गाने पर भड़के लोग
गुरु रंधावा का नया गाना ‘फाइन शिट’ ऑफिस के सेटअप से शुरू होता है. गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, “सीधा Noise Pollution है.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “तैयार हो जाइए, इस कचरा गाने को ट्रेंड बनते देखने के लिए और इस पर अनगिनत डांस रील्स आने वाली हैं.” एक यूजर ने कमेंट किया, “बहरों की एक और जीत.” एक यूजर ने गाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “ये गाना सुनने से पहले मेरे कान के पर्दे क्यों नहीं फट गए?” वहीं एक कमेंट में लिखा गया, “गुरु रंधावा इस्तीफा दो.”
View this post on Instagram
गुरु रंधावा और यश्वी देसाई ने दी आवाज
‘फाइन शिट’ को गुरु रंधावा और यश्वी देसाई ने गाया है. इसके म्यूजिक वीडियो में गुरु रंधावा के साथ रूही दोसानी, डिविनिटी बिष्ट, अर्शिया सिन्हा, राएमा ग्रोवर और मेहर कौर नजर आ रही हैं. इस गाने के बोल गुरु रंधावा और गुरजीत गिल ने लिखे हैं. गुरु रंधावा इससे पहले अपने गाने ‘Azul’ को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं. पिछले साल रिलीज हुए इस म्यूजिक वीडियो पर स्कूल की छात्राओं को कथित तौर पर सेक्सुअलाइज करने और शिक्षक-छात्रा के गलत रिश्ते को रोमांटिक अंदाज में दिखाने के आरोप लगे थे.
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चिंता जताई गई थी. आलोचकों ने आरोप लगाया था कि वीडियो शिक्षक और छात्रा के बीच एक अनुचित रिश्ते को सामान्य और ग्लैमराइज करने की कोशिश करता है. हालांकि, एक्ट्रेस की असल उम्र सामने नहीं आई थी, लेकिन उन्हें स्कूल गर्ल के तौर पर दिखाए जाने की वजह से विवाद और बढ़ गया था.




