Box Office: 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ 500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ पर भारी, छाप लिए यश की फिल्म से ज्यादा नोट

Box Office: 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ 500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ पर भारी, छाप लिए यश की फिल्म से ज्यादा नोट

बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' यश की फिल्म 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ती नजर आ रही है. दोनों फिल्मों की कमाई के जो ताजा आंकड़े सामने आए हैं, वो हैरान करने वाले हैं.

Hanuman Ansh And Toxic Box Office Collection: नीम करौली बाबा के जीवन की कहानी दिखाती फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करती नजर आ रही है. आलम ये है कि अपनी रिलीज के 26वें दिन इस फिल्म ने यश की ‘टॉक्सिक’ को कमाई में पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले 25वें दिन भी हिंदी भाषा में ‘टॉक्सिक’ कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ से पीछे थी, लेकिन 26वें दिन ‘टॉक्सिक’ पूरे भारत में ही पीछे हो गई है.

सैकनिल्क के अनुसार 1 सितंबर (मंगलवार) को ‘हनुमान अंश’ ने पूरे भारत में 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यानी एक ही दिन में इस फिल्म ने अपने बजट से 4 गुना ज्यादा की कमाई कर ली. इसका बजट सिर्फ 2 करोड़ रुपये है. जबकि ‘टॉक्सिक’, जिसका बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, उसने 1 सितंबर को पूरे भारत में सिर्फ 8.20 करोड़ (7वें दिन) रुपये का बिजनेस किया है. यानी दोनों फिल्मों की कमाई में 30 लाख रुपये का अंतर है.

‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ से 2.9 करोड़ ज्यादा कमाए (हिंदी भाषा)

रिलीज के पहले हफ्ते में ‘हनुमान अंश‘ को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई थी, लेकिन फिर लोगों के बीच इस पिक्चर का ऐसा क्रेज दिखा कि अब हर तरफ इसकी बातें हो रही हैं. खास बात ये है कि ‘हनुमान अंश’ ने 1 सितंबर को 8.50 करोड़ रुपये का जो कलेक्शन किया है, वो सिर्फ हिंदी भाषा से है. वहीं ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम मिलाकर 8.20 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें हिंदी में सिर्फ 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है. फिल्म ने बाकी पैसे दूसरी चार भाषाओं से छापे हैं. ऐसे में अगर सिर्फ हिंदी भाषा की तुलना करें तो ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ से 2.9 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए हैं.

‘हनुमान अंश’ की टोटल कमाई

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. 26 दिनों में पूरे भारत में इस फिल्म ने अब तक 63.82 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं नेट कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा 54.13 करोड़ है.

ये भी पढ़ें-

सैयारा से पहले किया काम, अब आ रही अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार, कौन-कौन हैं उनके साथ?

ऑब्सेशन की बंपर कमाई पर किसका हक? प्रोड्यूसर ने को-फाउंडर पर किया केस

‘टॉक्सिक’ की टोटल कमाई

‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज हुई है. 7 दिनों में इस फिल्म ने भारत में टोटल 229.95 करोड़ रुपये नेट) की कमाई की है. भारत में ग्रॉस आंकड़ा 272.80 करोड़ रुपये है. ये एक बड़े बजट की फिल्म है. उस हिसाब से ये कलेक्शन काफी कम है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More