रिलीज से पहले ही छा गई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, एडवांस बुकिंग में छाप लिए इतने करोड़

रिलीज से पहले ही छा गई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, एडवांस बुकिंग में छाप लिए इतने करोड़

'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज से पहले ही छा गई है. एडवांस बुकिंग में इस पिक्चर को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जानिए फिल्म के कितने टिकट बुक हुए हैं.

Mirzapur The Movie Advance Booking: इन दिनों अगर फैंस को किसी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, तो वो है ‘मिर्जापुर: द मूवी’. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु जैसे सितारे एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं. फैंस की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने 31 अगस्त से इस पिक्चर की एडवांस बुकिंग भी चालू कर दी. और जिस तरह से एडवांस बुकिंग में रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे यही लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है.

एडवांस बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 2 दिनों में ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नाम 3 करोड़ रुपये हो गए हैं. सैकनिल्क की मानें तो 2 सितंबर सुबह 9 बजे तक इस फिल्म के 68 हजार 121 टिकट बुक हो चुके है, जिसके जरिए फिल्म ने 1.98 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं अगर ब्लॉक सीट भी जोड़ लिया जाए, तो कमाई का आंकड़ा 3.34 करोड़ रुपये हो जाता है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज डेट

बता दें कि ये आंकड़ा रिलीज के पहले दिन के लिए बुक हुए टिकटों का है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. यानी अभी दो दिन का समय बाकी है. ऐसे में रिलीज तक एडवांस में बुक हुए टिकटों का आंकड़ा आराम से एक लाख के पार जा सकता है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इसका निर्माण किया है. इस पिक्चर की इसलिए भी इतनी ज्यादा चर्चा हो रही है क्योंकि ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज का तगड़ा फैन बेस है. मेकर्स ने उसी सीरीज को फिल्म में तब्दील किया है और ये भारत में पहली बार हो रहा है जब किसी बड़ी सीरीज फ्रेंचाइजी को फिल्म का रूप दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

सैयारा से पहले किया काम, अब आ रही अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार, कौन-कौन हैं उनके साथ?

ऑब्सेशन की बंपर कमाई पर किसका हक? प्रोड्यूसर ने को-फाउंडर पर किया केस

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत कब हुई थी?

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत अब से 8 साल पहले हुई थी. साल 2018 में इस सीरीज का पहला सीजन प्राइम वीडियो पर आया था. 2020 में दूसरा सीजन और फिर 2024 में तीसरा सीजन आया था. फैंस को चौथे सीजन का भी इंतजार है. मेकर्स चौथा सीजन भी लाने वाले हैं, लेकिन उससे पहले दर्शकों को फिल्म सौगात मिल रही है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More