करीना कपूर ने बदला अपना ट्रैक? रोमांस छोड़ क्राइम-एक्शन-थ्रिलर की ओर किया अपना रुख, ये 5 फिल्में हैं सबूत
करीना कपूर को रोमांटिक फिल्में करने के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस ने कई सारी ऐसी फिल्मों में पिछले 2 दशक में काम किया है. लेकिन अब उन्होंने अपना ट्रैक बदल लिया. इसके सबूत हैं उनकी रीसेंट 5 फिल्में.
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में करीना कपूर को टैलेंटेड, ट्रेंड सेटर और बिंदास एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने अपने करियर में कई सारी रोमांटिक फिल्में की हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी हैं. लेकिन मौजूदा समय में एक्ट्रेस ने वक्त की मांग के साथ आगे बढ़ने का फैसला लिया है. उन्होंने अपना रुख ऐसी फिल्मों की ओर कर लिया है जो थ्रिलर, सस्पेंस और एक्शन बेस्ड हैं. इसी क्रम में हाल ही में उनकी नई फिल्म का भी ऐलान हुआ है जिसका नाम दायरा है. इसके ट्रेलर ने लोगों की उत्सुकता बढ़ाई है.
अगर नोटिस किया जाए तो पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस ने अपना वर्किंग पैटर्न बदला है और अब वे फिल्मों में अलग-अलग इंटरेस्टिंग स्क्रिप्ट पर काम करती नजर आ रही हैं. आमिर खान की लाल सिंह जड्ढा में काम करने के बाद ऐसा देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि उनकी पिछली 5 फिल्मों का सिलेक्शन कैसा रहा है और इन्हें जनता का कैसा रिस्पॉन्स मिला है.
जानेजान फिल्म की बात करें तो ये एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म थी जिसका लेखन और निर्देशन सुजोय घोष ने किया था. ये फिल्म थियेटर्स में नहीं आई थी और इसकी स्ट्रीमिंग सीधा नेटफ्लिक्स पर हुई थी. फिल्म में जयदीप अहलावत ने एक सीरियल किलर का रोल प्ले किया था. वहीं फिल्म में विजय वर्मा भी अहम रोल में थे. इस फिल्म को काफी अच्छे व्यूज मिले थे और करीना कपूर की भी इसमें तारीफ हुई थी.
द बकिंघम मर्डर्स फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया था. फिल्म में करीना ने ब्रिटिश-इंडियन डिटेक्टिव का रोल प्ले किया था. उनका रोल तो काफी दमदार था लेकिन फिल्म की कहानी सस्पेंसिव होने के बाद भी इसे ज्यादा ऑडियंस नहीं मिली थी. ये फिल्म सिनेमाघरों में महज 15 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी थी और फ्लॉप रही थी.
क्रू फिल्म एक चोरी के मास्टर प्लान पर बनी इंटरेस्टिंग फिल्म थी जिसका ऑडियंस ने स्वागत किया था. इस फिल्म में करीना के अलावा कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ, साश्वत चटर्जी, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा ने भी अभिनय किया था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और फिल्म 160 करोड़ की कमाई करने में सफल रही थी.
सिंघम अगेन फिल्म की बात करें तो ये सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म थी और इसमें अजय देवगन लीड रोल में थे. वहीं इसमें करीना कपूर खान भी लेडी पुलिस फोर्स का हिस्सा थीं. इस मल्टीटैलेंटेड फिल्म में रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रवि किशन, सलमान खान, श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी और फरहाना भट्ट नजर आई थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो 350 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और सफल साबित हुई थी.
ये भी पढ़ें- Swara Bhasker: जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर की सफाई, बोलीं- मैंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा
दायरा फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और इसे फैंस के अच्छे व्यूज मिल रहे हैं. फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं. इसमें करीना कपूर के अपोजिट पृथ्वीराज सुकुमार नजर आएंगे. फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म आने वाले वक्त में क्या कमाल कर के दिखाती है.




