‘भूत बंगला’ छोड़िए… ये है भारत की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म, कमाए थे 800 करोड़, अक्षय ने भी किया था कैमियो

‘भूत बंगला’ छोड़िए… ये है भारत की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म, कमाए थे 800 करोड़, अक्षय ने भी किया था कैमियो

India Highest Grossing Horror Comedy Movie: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. ये पिक्चर हंसाती भी है और रुलाती भी है. इस बीच आज बात भारत की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म की, जिसने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

India Highest Grossing Horror Comedy Movie: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं. फिल्म का नाम है ‘भूत बंगला’, जो हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्म है. ‘भूल भुलैया’, ‘खट्टा मीठा’, ‘हेरा फेरी’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले प्रियदर्शन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. अक्षय कुमार को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई है. फिल्म की तारीफ भी हो रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी.

अब ‘भूत बंगला’ कितना कलेक्शन करती है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म कौन सी है. दरअसल, लगभग डेढ़ साल पहले डायरेक्टर अमर कौशिक एक फिल्म लेकर आए थे, जिसे लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया था कि उस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे.

फिल्म और स्टारकास्ट

वो फिल्म है ‘स्त्री 2’, जिसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे दिखे थे. खास बात ये थी कि इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भी कैमियो किया था. इस फिल्म का बजट ‘भूत बंगला’ से भी कम था, लेकिन कमाई के मामले में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था.

बजट से 14 गुना ज्यादा कमाई

जहां एक तरफ ‘भूत बंगला’ का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये है तो वहीं ‘स्त्री 2’ को बनाने में तकरीबन 60 करोड़ का खर्च आया था. ‘स्त्री 2’ ने अपने बजट से 14 गुना ज्यादा कमाई की थी. सैकनिल्क के अनुसार मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस पिक्चर ने 857.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस बंपर कलेक्शन के साथ ये भारत की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म तो बन ही गई थी, साथ ही ये इस समय पूरे भारतीय सिनेमा की 14वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है.

ये भी पढ़ें-

अक्षय कुमार की फिल्म का टिकट बुक करने से पहले ये पढ़ें, भारी न पड़ जाएं ये 5 कमियां

जन नायकन के बाद अब लीक हुई रजनीकांत की जेलर 2? मेकर्स ने दे डाली धमकी

अब सबकी नजर ‘भूत बंगला’ पर है. देखना होगा कि ये फिल्म कैसा कमाल दिखाती है. अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में और भी कई बड़े स्टार्स दिखे हैं. जैसे- वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और जीशु सेनगुप्ता.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More