‘इंडियन आइडल 16’ को मिले 20 लाख, सिंगिंग कॉंट्रैक्ट, जानें रनरअप के हाथ कितनी आई रकम

‘इंडियन आइडल 16’ को मिले 20 लाख, सिंगिंग कॉंट्रैक्ट, जानें रनरअप के हाथ कितनी आई रकम

Indian Idol 16 Winner: 'इंडियन आइडल 16' की विनर ज्योतिर्मयी नायक बनी हैं. टॉप 6 फाइनलिस्ट चुने गए थे, जिसमें 5 और कंटेस्टेंट मनराज वीर सिंह, मयासिमे बसु, तनिष्क शुक्ला , अंशिका चोनकर और सुहैल सूफी शामिल थे. चलिए जान लेते हैं कि विजेता ज्योतिर्मयी नायक के अलावा रनर अप को क्या-क्या मिला है.

ओडिशा की रहने वाली ज्योतिर्मयी नायक के सिर इंडियन आइडल 16 का ताज सज चुका है. कई महीने चले इस मुश्किल कम्पटीशन के बाद उन्होंने ये सीजन अपने नाम कर लिया है. इस धमाकेदार ग्रैंड फिनाले में सभी 6 कंटेस्टेंट ने शानदार परफॉर्म किया, लेकिन अपने इन सभी जबरदस्त कॉम्पिटिटर्स को पीछे छोड़ते हुए ज्योतिर्मयी विनर बनीं. उन्हें चमचमाती विनर ट्रॉफी के साथ ही 20 लाख रुपये भी मिले हैं. चलिए जान लेते हैं इसके अलावा उन्हें और क्या-क्या मिला. इसी के साथ रनरअप रहे मनराज वीर सिंह, तनिष्क शुक्ला और बाकी के फाइनलिस्ट को क्या-क्या मिला है.

ज्योतिर्मयी नायक ने ‘सैयां ओ सैयां’ गाना परफॉर्म किया. हर कोई उनकी मैजिकल वॉइस में खो गया. उन्हें सोनी टीवी की तरफ से सिंगिंग कॉन्ट्रैक्ट भी दिया गया है . इससे वो आगे चलकर म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगी. फिलहाल जान लेते हैं बाकी लोगों को कितने पैसे मिले हैं.

चमचमाती कार भी मिली

इंडियन आइडल 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक को ट्रॉफी के साथ में 20 लाख और सिंगिंग का कॉन्ट्रैक्ट तो मिला ही है. इसके अलावा उन्हें साथ में एक चमचमाती कार भी मिली है. बता दें कि ज्योतिर्मयी की जर्नी बहुत इंस्पायरिंग है. वो इंडियन आइडल में आने से पहले कैंसर मरीजो को म्यूजिक थेरेपी देती आ रही हैं.

रनरअपकंटेस्टेंट को क्या मिला?

इंडियन आइडल 16 में कुल 6 फाइनलिस्ट के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें मनराज वीर सिंह और तनिष्क शुक्ला रनरअप रहे हैं. इनको 5-5 लाख रुपये प्राइज मनी दी गई है.

सभी को मिला कॉन्ट्रैक्ट

जानकारी के मुताबिक, शो के फाइनलिस्ट में शामिल बाकी के तीन कंटेस्टेंट को भी 3-3 लाख रुपये मिले हैं. इसके अलावा सभी टॉप 6 कंटेस्टेंट को सिंगिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला है. ये सोनी की तरफ से एक टूर होता है जिसमें सभी शामिल होंगे.

क्या बोलीं ज्योतिर्मयी नायक?

अपनी इस जीत पर ज्योतिर्मयी काफी भावुक हो गईं. उन्होंने टीवी 9 हिंदी से बातचीत करते हुए कहा कि ‘इंडियन आइडल 16’ का खिताब जीतना उन्हें किसी सपने जैसा लग रहा है, एक सपना लेकर ऑडिशन में शामिल होने से लेकर विनर बनने तक की ये जर्नी उनकी जिंदगी को बदलने वाली रही है. इसी के साथ उन्होंने अपनी इस जीत की ट्रॉफी को उन लोगों को भी डेडिकेट किया जिन्होंने उन पर भरोसा किया और वोट दिया.

ये भी पढ़ें: धूम 4 का हिस्सा नहीं रणबीर कपूर, रामायण के अलावा इस फिल्म में आएंगे नजर, खुद दिया अपडेट

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More