Keerthy Suresh: 41 घंटे से बिना सोए लगातार काम कर रहीं कीर्ति सुरेश, बोलीं- ‘मैं सर्वाइ कर लूंगी’
Keerthy Suresh: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो पिछले 41 घंटे से काम कर रही हैं. उनकी ये बात सुन फैंस भी हैरान हो गए हैं.
Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. उनकी एक्टिंग के फैंस कायल हैं. आज वो एक सफल एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था. एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करना उतना आसान भी नहीं जितना लोगों को लगता है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि कैसे वो पिछले 41 घंटे से काम कर रही हैं और सिर्फ 1 घंटे का ब्रेक लिया है. जहां एक तरफ इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बहस चल रही है. वहीं कीर्ति ने खुलासा करते हुए बताया है कि वो लगातार काम कर रही हैं और छोटे से ब्रेक के बाद फिर से काम पर लौटना है.
कीर्ति सुरेश ने बताया कि लगातार शूटिंग और ट्रैवल के बीच उन्हें आराम करने का समय तक नहीं मिला है. एक्ट्रेस का ये खुलासा सुन उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं. चलिए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि कीर्ति ने अपनी पोस्ट में और क्या-क्या बताया है?
41 घंटे से काम कर रहीं कीर्ति
कीर्ति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वो इतनी थक चुकी थीं कि पोस्ट करने की भी हिम्मत नहीं बची थी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “कल यह पोस्ट करने की भी मुझमें एनर्जी नहीं बची थी. एक शूट से दूसरे शूट पर जा रही थी. उफ्फ! आखिरकार सोने से पहले मैं लगातार 41 घंटे तक जागती रही.” उन्होंने आगे बताया कि उन्हें आराम करने का लगभग कोई समय नहीं मिला.
कीर्ति ने कहा, “मैं करीब 24 घंटे बाद अपने कमरे में पहुंची हूं. लगभग 20 घंटे काम किया. मैं कल सुबह 6 बजे निकली थी और अभी भी सुबह के 6 बजे हैं. मजेदार बात यह है कि मुझे सिर्फ एक घंटे बाद फिर अगले काम के लिए निकलना है. शिकायत करने लायक यह भी एक अच्छी समस्या है. यही जिंदगी है, है ना? मैं इसे अपने लिए एक आशीर्वाद मानती हूं. जिंदगी के नाम चीयर्स!”
बता दें कीर्ति ने एक पोस्ट में अपनी टी-शर्ट फ्लॉन्ट की है, जिसमें लिखा है- I will survive. इसी लाइन पर इशारा करते हुए एक्ट्रेस ने भी कहा कि, आज के लिए ये लाइन मेरे लिए सच है. आज मैं सर्वाइ कर लूंगी.
कीर्ति सुरेश की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो कीर्ति सुरेश के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह जल्द ही ‘सत्यवान सावित्री’, ‘रफ्तार’, ‘अक्का’, ‘राउडी जनार्धना’ और फिलहाल ‘VenkyAnil5’ नाम से चर्चित फिल्म में नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें: Parth Samthan: ये 3-4 दिन बेहद मुश्किल रहेपार्थ समथान की तबीयत को क्या हुआ? फैंस को हुई चिंता




