जब तक राखी फैशन कमेटी की बैठक चल रही है… रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने किया ऐसा पोस्ट
Kriti Sanon Raksha Bandhan Post: रक्षाबंधन के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने एक पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उनका ये पोस्ट ऐड कंट्रोवर्सी के बाद सामने आया है.
Kriti Sanon Raksha Bandhan Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के ऐड को लेकर काफी विवादों में रहीं. विज्ञापन में पहनी गई उनकी ड्रेस की वजह से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया. एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब भी दिया था. विवाद बढ़ने के बाद उनका वो विज्ञापन कंपनी ने वापस भी ले लिया. अब कृति सेनन का एक नया पोस्ट आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है.
कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों बहनों के हाथ पर राखी बंधी हुई नजर आ रही है. दोनों बहनों ने एक दूसरे को राखी बांधकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जब तक राखी फैशन कमेटी की बैठक चल रही है, हम उस चीज पर ध्यान देते हैं, जो सच में मायने रखती है. सभी को हैप्पी राखी.”
विवाद पर कृति ने क्या कहा था?
इस कैप्शन से लगता है कि कृति का ये पोस्ट भी ट्रोलर्स के लिए ही है. जब विज्ञापन को लेकर विवाद हुआ था, उस समय भी कृति ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था कि अपनी संस्कृति के प्रति किसी महिला के सम्मान को उसके कपड़ों से नहीं नाप सकते हैं. संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि हम कब ये बताना बंद करेंगे कि एक महिला को क्या पहनना चाहिए.
View this post on Instagram



