OTT पर कहां Live देख सकते हैं सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’? डेट और टाइम नोट कर लीजिए
सलमान खान एक बार फिर से अपने पॉपुलर शो बिग बॉस 20 के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. इस शो को लेकर अपडेट आ रहे हैं. आइए जानते हैं इस शो से जुड़ी ताजा डिटेल्स.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने शो बिग बॉस 20 से वापसी करने जा रहे हैं. पिछले लंबे वक्त से इस शो के साथ वे फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. शो के नए सीजन को लेकर अब डिटेल्स आ रही हैं. इसके शुरू होने में अब एक हफ्ते का वक्त रह गया है. बिग बॉस 20 के फुल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी आ गई है. इस बार के शो में कई नए और बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं. साथ ही एक बार फिर से होस्ट के तौर पर फैंस सलमान खान को देख पाएंगे.
पिछले 2 दशकों से ये शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. हर साल शो कुछ अलग अंदाज में नजर आता है और एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स इसका हिस्सा बनते हैं. आइए जानते हैं कि इस बार शो में क्या खास है.
बिग बॉस 20 में क्या है खास?
सलमान खान के शो बिग बॉस 20 की बात करें तो 6 सितंबर 2026 से इसकी शुरुआत हो रही है. इस शो को आप रोज रात 9 बजे से देख पाएंगे. इसका स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो प्लस हॉटस्टार होगा. वहीं टीवी चैनल की बात करें तो इस शो को आप कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से देख सकेंगे. ये शो सातों दिन टेलिकास्ट होगा. शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट आ गई है और अब इंतजार तो बस कुछ दिनों का है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Contestant: बादशाह की पत्नी से मैरी कॉम और आम्रपाली दुबे तक, बिग बॉस 20 में कैद होंगे ये सितारे
कौन-कौन कंटेस्टेंट्स हैं बिग बॉस 20 का हिस्सा?
बिग बॉस 20 में कई सारे कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे. इनमें टीवी, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और डिजिटल दुनिया के नामचीन चेहरे नजर आएंगे. लिस्ट में कच्चा बादाम फेम एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का नाम शामिल है. इसके अलावा इस लिस्ट में अर्शिफा खान, काजी तौकीर और कुशल तंवर नजर आएंगे. लिस्ट में खुशी दुबे, युक्ति कपूर और उदिता सिंह होंगी. वहीं इस लिस्ट में गीता बसरा, सुनील पाल, मैरी कॉम और शोविक चक्रवर्ती भी होंगे.




