‘लेनिन’ की एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे ने बताई विश, इस स्टार के साथ डिनर डेट पर जाने का है मन
एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे इस वक्त अपनी फिल्म 'लेनिन' की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्हें इसमें अपने अभिनय के लिए खूब सराहना मिल रही है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया है कि वो फिल्म इंडस्ट्री के किस सेलिब्रिटी के साथ डिनर डेट पर जाना पसंद करेंगी. दरअसल उन्होंने एक एक्ट्रेस का नाम लिया है.
अखिल अक्कीनेनी स्टारर तेलुगु फिल्म ‘लेनिन’ में भाग्यश्री बोरसे भी लीड रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. इससे पहले भाग्यश्री ‘यारियां 2’ व ‘मिस्टर बच्चन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. ‘लेनिन’ से उन्हें तेलुगु दर्शकों के बीच काफी पॉपुलैरिटी मिली है और ये उनकी पहली हिट फिल्म साबित हुई है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो किसके साथ डिनर पर जाना चाहती हैं.
इंटरव्यू में भाग्यश्री बोरसे से पूछा गया था कि वो किस सेलिब्रिटी के साथ डिनर जाना पसंद करेंगी. इस सवाल के जवाब में उन्होंने किसी बड़े एक्टर का नहीं बल्कि एक स्टार हीरोइन का नाम लिया है. चलिए जान लेते हैं कि कौन है वो.
अनुष्का शेट्टी का लिया नाम
भाग्यश्री बोरसे ने सवाल का जवाब देते हुए बिना देरी किए एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का नाम लिया है. बता दें कि अनुष्का शेट्टी की गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में होती है. इसी के साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे ने अनुष्का शेट्टी की काफी तारीफ भी की है.
बोलीं-अनुष्का एक शानदार इंसान
उन्होंने अनुष्का शेट्टी के बारे में बात करते हुए कहा, “अनुष्का एक शानदार इंसान हैं और जब से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा है, तब से वह उनकी तारीफ करती रही हैं.” इसी के साथ उन्होने आगे कहा, “वह अनुष्का को और बेहतर ढंग से जानना चाहेंगी और उनके साथ समय बिताना पसंद करेंगी.”
‘लेनिन’ स्टोरी प्लॉट
10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘लेनिन’ एक इंटेंस रूरल एक्शन ड्रामा है जिसकी कहानी 1976 के समय में सेट की गई है. इसमें दो बड़े और रसूखदार परिवारों के बीच की पीढ़ियों की दुश्मनी को दिखाया गया है और अखिल अक्किनेनी एक निडर ग्रामीण युवक ‘लेनिन’ के रोल में हैं. वहीं भाग्यश्री बोरसे ने ‘भारती’ का रोल निभाया है जो शुरुआत में शरारती और चुलबुली लड़की है, जिसे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद है. उनका रोल भी कहानी बढ़ाने के लिए काफी अहम है.
अक्किनेनी का शानदार कमबैक
फिल्म लेनिन अभिनेता अक्किनेनी के लिए भी एक शानदार कमबैक साबित हुई है. इस फिल्म को तकरीबन 50 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है और इसका दुनियाभर में शानदार कलेक्शन रहा है. इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभुने ने भी अखिल अक्किनेनी को विश किया था.
ये भी पढ़ें: धूम 4 का हिस्सा नहीं रणबीर कपूर, रामायण के अलावा इस फिल्म में आएंगे नजर, खुद दिया अपडेट




