Lock Upp 2: योगेश रावत को धीरज धूपर ने क्यों किया था एविक्ट? अब एक्टर ने बताई वजह
Lock Upp 2: लॉकअप 2 से धीरज धूपर बाहर हो चुके हैं. लेकिन एविक्ट होने से पहले उन्होंने योगेश रावत को टर्मिनेट किया था, जिसके बाद योगेश एविक्ट हो गए थे. अब एक्टर ने योगेश को एविक्ट करने की वजह बताई है.
Lock Upp 2: लॉक अप 2 इस वक्त खूब चर्चा बटोर रहा है. शो से टीवी एक्टर धीरज धूपर बाहर हो चुके हैं. जब से एक्टर एविक्ट हुए हैं तब से ही लगातार इंटरव्यूज में शो से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने योगेश रावत के एविक्शन को लेकर अपनी रणनीति पर खुलकर बात की है. धीरज ने साफ कहा कि योगेश को बाहर करवाने का फैसला पूरी तरह गेम का हिस्सा था और उन्होंने जो भी कदम उठाया, वह शो में आगे बढ़ने की रणनीति के तहत उठाया था.
धीरज ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि उन्हें हैरानी हुई कि आकांक्षा चौधरी ने इस मुद्दे पर उनसे कोई लड़ाई या सवाल नहीं किया. उनके मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी अपने करीबी साथी के एविक्शन से नाराज होता है तो उसे खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए थी.
ये भी पढ़ें: Niharika NM: कंटेंट क्रिएशन से एक्टिंग तक कैसा रहा निहारिका का करियर, अब बॉलीवुड में करने जा रहीं डेब्यू
धीरज धूपर ने बताया अपना गेम प्लान
‘लॉक अप 2’ में अपने सफर को लेकर बात करते हुए धीरज धूपर ने कहा कि वह शो में अपनी असली पहचान के साथ आए थे. उन्होंने बताया, “जब मैंने शो में एंट्री की थी, तब मैंने सभी से कहा था कि मैं यहां गेम खेलने नहीं, बल्कि गेम बदलने आया हूं. आजकल रियलिटी शोज में लोगों को लगता है कि गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा करके ही आगे बढ़ा जा सकता है, लेकिन मैं ऐसा इंसान नहीं हूं. मैं जैसा असल जिंदगी में हूं, वैसा ही शो में भी रहा. मैं बेवजह किसी से लड़ाई नहीं कर सकता.”
धीरज ने आगे कहा कि शो से बाहर आने के बाद जब उन्होंने कुछ एपिसोड देखे तो वह हैरान रह गए. उनके मुताबिक, “शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी हर बात पर चिल्लाती और गाली-गलौज करती नजर आईं, लेकिन मैं उस तरह का खिलाड़ी नहीं हूं.”
योगेश रावत के एविक्शन पर क्या बोले धीरज?
धीरज ने योगेश रावत को शो से बाहर करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह पूरी तरह उनके गेम प्लान का हिस्सा था. उन्होंने कहा, “मैंने योगेश को एविक्ट किया, लेकिन उसके बाद आकांक्षा चौधरी मेरे पास लड़ने क्यों नहीं आईं? अगर उन्हें मेरे फैसले से दिक्कत थी तो उन्हें मेरे सामने आकर सवाल करना चाहिए था. मैं जवाब देने के लिए तैयार था.”
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आकांक्षा को अपने फैसले की वजह समझाई तो वह उसे मान गईं, इतना ही नहीं, जब उन्होंने हर्षद चोपड़ा को भी बाहर किया, तब भी आकांक्षा ने कोई विरोध नहीं किया. धीरज ने कहा, “अगर कोई मुझसे लड़ाई ही नहीं करेगा, तो मैं सिर्फ स्क्रीन पर दिखने के लिए खुद जाकर किसी से झगड़ा नहीं करूंगा. यही मेरा गेम था और मैं अपने खेल की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं.”
हर्षद चोपड़ा पर भी साधा निशाना
धीरज धूपर ने कहा कि शो में रियलिटी टीवी का अनुभव रखने वाले कई कंटेस्टेंट अच्छी तरह जानते थे कि कब क्या बोलना है ताकि सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहें.
ये भी पढ़ें:




