Jan Neta Box Office: थलपति विजय की ‘जन नेता’ मंडे टेस्ट में फेल या पास? 5वें दिन छापे करोड़ों, अब 300 करोड़ से इतनी दूर
Jan Neta Box Office: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म 'जन नेता' के लिए पिछला वीकेंड बेहद जबरदस्त रहा है. जी हां, पिक्चर ने चार दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. साथ ही अब 300 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ गई है, जानिए पांचवें दिन यानी मंडे टेस्ट में कितने नंबर से फिल्म पास हुई है?
Jan Neta Box Office: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ की शुरुआत जबरदस्त रही है. जी हां, फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है और क्योंकि एक्टर की यह आखिरी पिक्चर है. तो उनके फैन्स और चाहने वाले इस फेयरवेल को हर तरह से बेस्ट बनाना चाहते हैं. बड़ी रुकावटों के बाद रिलीज हुई ‘जन नेता’ का पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है. जी हां, फिल्म ने मंडे टेस्ट में भी जीत हासिल कर ली है. खासकर फिल्म को पिछले वीकेंड काफी फायदा हुआ है, अब बारी पांचवें दिन के कलेक्शन की है. जो फाइनली सामने आ चुका है. जी हां, ‘जन नेता’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जो पिछले दिन के मुकाबले काफी कम है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ ने पांचवें दिन 10.15 करोड़ का बिजनेस किया है. बीते दिन टोटल शोज की संख्या 10,436 रहा और ऑक्यूपेंसी रेट 21.7 परसेंट था. दरअसल फिल्म ने तमिल से 8.40 करोड़ रुपये कमाए और टोटल 4969 शोज बुक हुए. वहीं ऑक्यूपेंसी 32 परसेंट रही है और हिंदी से बस 1.20 करोड़ ही कमा पाई थी. जहां से ऑक्यूपेंसी 11 परसेंट रही और शोज 4327 बुक हुए थे. जबकि तेलुगु से बिजनेस कम होकर 55 लाख रह गया है, जहां ऑक्यूपेंसी रेट 17 परसेंट रहा है. वहीं, टोटल शोज की संख्या 17 परसेंट है.
‘जन नेता’ अब 300 करोड़ से कितनी दूर?
दरअसल फिल्म ने बीते दिन यानी मंडे को 10.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. जो कि एक दिन पहले यानी संडे को 32 करोड़ रुपये रहा था. इसी के साथ फिल्म के कारोबार में बीते दिन 68.3 परसेंट की कमी आई है. वहीं, इंडिया का ग्रॉस कलेक्शन 157.74 करोड़ रुपये रहा है. जबकि, इंडियन नेट कलेक्शन 134.90 करोड़ रुपये हो गया है. साथ ही ओवरसीज से फिल्म ने बीते दिन 4 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो कि काफी ज्यादा है. इस साल रिलीज हुई फिल्मों को ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
वहीं, फिल्म ने दुनियाभर से अबतक 233 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. 200 करोड़ तो चौथे दिन ही पार कर लिए थे. फिल्म का बिजनेस भी 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है. जैसे ही फिल्म 67 करोड़ रुपये और कमा लेगी, तो फिर 300 करोड़ का आंकड़ा भी आराम से पार हो जाएगा.
5 दिन में फिल्म ने कितने कमाए?
दरअसल ‘जन नेता’ ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. जिसके बाद दूसरे दिन बिजनेस बस 21.15 करोड़ रुपये रह गया और तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये कमाए हैं. जबकि, चौथे दिन का कलेक्शन 32 करोड़ और पांचवें दिन कमाई 10.15 करोड़ रुपये हुई है.




