Uttar Da Puttar में अन्नू कपूर की पत्नी बनीं 20 साल छोटी ये एक्ट्रेस, आदित्य धर की फिल्म में बन चुकी हैं इंडियन स्पाई

Uttar Da Puttar में अन्नू कपूर की पत्नी बनीं 20 साल छोटी ये एक्ट्रेस, आदित्य धर की फिल्म में बन चुकी हैं इंडियन स्पाई

Uttar Da Puttar: अन्नू कपूर की फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस पिक्चर में फिजिक्स और फ्यूचर का फंडा है, जो पत्नी की एक ख्वाहिश के आसपास घूमता है. फिल्म में अन्नू कपूर से 20 साल छोटी एक्ट्रेस उनकी पत्नी गिन्नी का रोल कर रही हैं. कौन हैं रुखसार रहमान, जो आदित्य धर की फिल्म में इंडियन स्पाई भी बन चुकी हैं.

Uttar Da Puttar: अन्नू कपूर की फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' को काफी प्यार मिल रहा है. फिल्म में फिजिक्स और फ्यूचर का जो फंडा दिखाया गया है, वो सच में बेहद जबरदस्त है. यही वजह है कि लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. 24 जुलाई को आई इस फिल्म में अन्नू कपूर की पत्नी गिन्नी का किरदार रुखसार रहमान निभाती दिखीं. कौन हैं ये एक्ट्रेस, जिसकी एक ख्वाहिश के लिए खूब प्लानिंग हुई.

रुखसार रहमान की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही हैं. साल 1992 में आई फिल्म 'याद रखेगी दुनिया' में आदित्य पंचोली के साथ डेब्यू किया था. जिसके बाद जे.के. बिहारी की फिल्म 'इंतहा प्यार की' में ऋषि कपूर के साथ काम किया. पर पिता के कहने पर करियर छोड़कर अपने घर वापस लौट गईं और फिर बाद में कपड़ों का बिजनेस शुरू किया.

लेकिन 2005 में उन्होंने फिर से एक्टिंग में वापसी कर ली. वो राम गोपाल वर्मा की क्राइम ड्रामा फिल्म 'D' में दिखीं. जिन्होंने रणदीप हुड्डा की गर्लफ्रेंड का रोल किया. यहां तक कि 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में सलमान खान की बहन का किरदार निभा चुकी हैं. वो 'बेनी एंड बबलू', 'नॉक आउट', 'अल्लाह के बंदे', 'शैतान' और 'PK' में भी काम कर चुकी हैं.

वो आदित्य धर की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में इंडियन स्पाई का रोल कर चुकी हैं, जो पाकिस्तान में होती हैं. इसके साथ ही टीवी सीरियल में भी एक्ट्रेस दिखी हैं. उन्होंने मेडिकल ड्रामा 'कुछ तो लोग कहेंगे' में डॉक्टर मल्लिका का रोल किया था. साथ ही 'तुम्हारी पाखी','दीया और बाती हम', 'बाल वीर', 'अदालत' समेत कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं.