Mirzapur The Movie Box Office: दूसरे दिन मुन्ना भैया-गुड्डू पंडित ने मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर मारी हाफ सेंचुरी, टूटे कई रिकॉर्ड्स!

Mirzapur The Movie Box Office: दूसरे दिन मुन्ना भैया-गुड्डू पंडित ने मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर मारी हाफ सेंचुरी, टूटे कई रिकॉर्ड्स!

Mirzapur The Movie Box Office: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की 'मिर्जापुर: द मूवी' ने धमाल मचाया हुआ है. फिल्म को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं और अब हाफ सेंचुरी मारी है.

Mirzapur The Movie Box Office: गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया जो भौकाल पहले ओटीटी स्पेस में काट रहे थे, वैसा ही तहलका अब बड़े पर्दे पर भी मचा रहे हैं. जी हां, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं. जहां पहले दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. दूसरे दिन पर पहुंचते ही कमाई कई गुना ज्यादा बढ़ गई है. यह पिक्चर अब जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी. पर फिलहाल ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने जैसी शुरुआत ली है, इससे मेकर्स भी काफी खुश होंगे. न सिर्फ दूसरे दिन हाफ सेंचुरी मारी है, बल्कि कलेक्शन में कितनी बढ़ोतरी हुई है, जान लीजिए.

फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने दूसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 31 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, शोज की संख्या भी 11,256 रही है. जबकि, ग्रॉस कलेक्शन अब 68.20 करोड़ रुपये हो गया है. दरअसल पहले दिन जहां फिल्म ने 25.75 करोड़ का कारोबार किया था, तो दूसरे दिन की कमाई 31 करोड़ रुपये रही है. जिससे टोटल कलेक्शन में कुल 20.4 परसेंट की बढ़ोतरी आई है.

ओवरसीज से भी फिल्म को जबरदस्त फायदा

दरअसल गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने न सिर्फ 31 करोड़ का बिजनेस किया. बल्कि फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट भी 52.7 परसेंट रहा है. वहीं, हिंदी से फिल्म ने 30.75 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि ऑक्यूपेंसी 53 परसेंट रही है. साथ ही 11 हजार से ज्यादा शोज बुक हुए थे. बात तेलुगु की करें तो पिक्चर वहां से 25 लाख का कारोबार कर चुकी है. जबकि शोज की संख्या सिर्फ 166 रही है. जी हां,अब फिल्म जल्द ही 100 करोड़ तक भी पहुंच जाएगी, क्योंकि फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 78.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

उधर ओवरसीज से इस साल फिल्मों को जबरदस्त फायदा हुआ है. जिन फिल्मों ने भारत में नहीं कमाए और वो ओवरसीज में आखिरी तक बिजनेस करती रहीं, वो बजट निकालने में भी कामयाब रही हैं. खासकर ओवरसीज का साउथ फिल्मों को गजब का फायदा हुआ है. दरअसल ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बीते दिन 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. साथ ही कुल कमाई 10.25 करोड़ हो चुकी है.

इन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

पहले शनिवार को 31 करोड़ रुपये कमाने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने ‘पीके’, ‘वॉर’, ‘हाउसफुल 5’, ‘किक’,’पद्मावत’, ‘वॉर 2’, ‘सैयारा’, ‘कल्कि 2898एडी’, ‘डंकी’, ‘फाइटर’, ‘RRR’, ‘दबंग’ समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. यह वो फिल्में हैं, जिन्होंने पहले शनिवार को मिर्जापुर से कम कमाए थे.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More