Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में होगा सलमान खान का धमाका, अपने गानों पर देंगे धांसू परफॉर्मेंस, छा गया ये VIDEO

Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में होगा सलमान खान का धमाका, अपने गानों पर देंगे धांसू परफॉर्मेंस, छा गया ये VIDEO

Bigg Boss 20 Grand Premiere: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' आज यानी 6 सितंबर 2026 को दस्तक देने जा रहा है. होस्ट के तौर पर सलमान खान एक बार फिर एंट्री लेंगे. अब उनका नया वीडियो आ गया है.

Bigg Boss 20 Grand Premiere: 6 सितंबर 2026 यानी आज सबसे बड़ा और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अपने धमाकेदार ग्रैंड प्रीमियर के साथ दस्तक देने जा रहा है. टीवी लवर्स और ‘भाईजान’ के फैंस के बीच 20वें सीजन को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. होस्ट के तौर पर सलमान खान एक बार फिर स्टेज पर अपनी दबंग एंट्री और बेबाक अंदाज से धमाल मचाने वाले हैं. ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स ने गेम को पूरी तरह से पलटते हुए ‘तथास्तु’ का नया कॉन्सेप्ट पेश किया है. जिसकी जानकारी पहले ही मिल गई थी. ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर रात साढ़े 9 बजे शुरू होगा, जिसे लोग कलर्स टीवी चैनल पर देख सकते हैं. पर इस प्रीमियर से पहले ही सलमान खान के परफॉर्मेंस का एक वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसे कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से ही शेयर किया गया है.

कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सलमान खान के डांस का वीडियो शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा गया- स्वागत नहीं करोगे सलमान खान का? दरअसल जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर साढ़े 10 बजे से ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर एपिसोड देख सकते हैं. सलमान खान बिग बॉस के 20 साल का जश्न मनाते हुए नजर आएंगे. एक्टर ने हेलो ब्रदर गाने के साथ डांस की शुरुआत की. जिसे देखकर फैन्स बेहद खुश हो गए हैं.

ग्रैंड प्रीमियर में होगा सलमान का धमाका

सलमान खान ने अपने हिट गानों पर जबरदस्त डांस किया है. बीते दिन ही एक्टर के बिग बॉस सेट से वीडियो सामने आए थे, जब वो शूटिंग करने पहुंचे थे. इस दौरान वो एक शख्स पर बुरी तरह से भड़क भी गए थे. हालांकि, सलमान खान के इस परफॉर्मेंस और वीडियो को देखने के बाद फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. एक यूजर ने लिखा- इस ऐज में ऐसा परफॉर्मेंस, अपने सुपरस्टार की ऐज हो रही है, जिसे देखकर बुरा लग रहा है. तो किसी ने लिखा- आज भी ऐसा डांस और ऐसे एक्सप्रेशंस क्या ही कहने यार? लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. यहां तक कि अमाल मलिक ने भी कमेंट किया है.

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

वहीं दूसरी तरफ इस बार ट्रॉफी के लिए कई चर्चित चेहरे शो में पहुंचने वाले हैं.जैसे कनिका मान, माही विज, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम, अरिशफा खान, फैसल खान और काजी तौकीर जैसे संभावित सितारे अपना दम-खम दिखाते नजर आ सकते हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More