मुन्ना त्रिपाठी हैं, बैरिकेड हटाओ… दिव्येंदु का ये किस्सा सुनकर आप भी कहेंगे- जलवा तो है मुन्ना भैया का

मुन्ना त्रिपाठी हैं, बैरिकेड हटाओ… दिव्येंदु का ये किस्सा सुनकर आप भी कहेंगे- जलवा तो है मुन्ना भैया का

दिव्येंदु शर्मा ने खुद से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. एक बार उन्हें लखनऊ में मुन्ना त्रिपाठी की तरह ट्रीट किया गया था. बैरिकेड हटाकर उन्हें जाने के लिए रास्ता दिया गया था.

Mizapur Fame Divyendu Sharma: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल देखने को मिल रहा है. ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े सीन वायरल हो रहे हैं. ये फिल्म उन तमाम लोगों के लिए खास है, जिन्हें मुन्ना भैया का किरदार पसंद है. ऐसा इसलिए, क्योंकि सीरीज के दूसरे सीजन में उनके किरदार का अंत हो गया था, लेकिन फिल्म में मेकर्स उन्हें वापस लेकर आए हैं. मुन्ना का किरदार निभाने वाले एक्टर दिव्येंदु शर्मा ने अब एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. दरअसल, एक दफा रियल लाइफ में उनके जाने के लिए ये कहकर बैरिकेड हटाया गया था कि जाने दो मुन्ना त्रिपाठी हैं.

दिव्येंदु ने हाल ही में नेहा धूपिया के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ये किस्सा सुनाया है, जो कि लखनऊ से जुड़ा हुआ है. दिव्येंदु ने कहा, “लोगों को लगता है कि मुन्ना एक रियल इंसान है, पैरालेल वर्ल्ड में जीता है.” उन्होंने कहा कि वो लखनऊ में शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के बाद जब वो जाने लगे, तो उनके होटल से 200 मीटर पहले बैरिकेड लगा हुआ था. ट्रैफिक कंट्रोलर उनके ड्राइवर से कहता है कि घूमकर जाओ, यहां बैरिकेडिंग है.

दिव्येंदु ने कार का शीशा नीचे किया और बैरिकेड हटा दिया गया

दिव्येंदु का ड्राइवर कहता है कि सर जाने दीजिए सामने ही होटल है, लेकिन वो नहीं जाने देते. दिव्येंदु बताते हैं कि वो तभी कार का शीशा नीचे करते हैं और बस इतना कहते हैं कि सर…उतने में ही ट्रैफिक कंट्रोलर कहता है, मु्न्ना त्रिपाठी हैं, खोलो. दिव्येंदु इंटरव्यू में कहते हैं, “कोई हाय-हैलो नहीं, बस कंट्रोलर ये कहता है, ‘मुन्ना त्रिपाठी हैं, खोलो…जाइए सर, जल्दी.”

दिव्येंदु बताते हैं कि ये देखकर वो भी हैरान रह जाते हैं. इस इंटरव्यू में दिव्येंदु के साथ कॉमेडियन अनुभव बस्सी और नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी भी थे. दिव्येंदु का ये किस्सा सुनकर सभी हंसने लगते हैं. दरअसल, सीरीज और फिल्म दोनों में ही मुन्ना के कैरेक्टर का भौकाल दिखाया गया है. सीरीज में उनका एक डायलॉग भी है, जहां वो कहते हैं- यहां जलवा है हमारा.

ये भी पढ़ें-

स्टारडम का जलवा या स्क्रीनप्ले की ढील? जानिए किन 5 मोर्चों पर दर्शकों की उम्मीदों से थोड़ी पीछे रह गई हैवान

बिना ट्रेलर के रिलीज होगी नानी की द पैराडाइज, जाने फिल्म के बारे में 5 बड़ी डिटेल्स

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई

बहरहाल, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी जैसे स्टार्स भी दिखे हैं. इन सभी का जलवा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है. 8 दिनों ये फिल्म भारत में 157.95 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 226.19 करोड़ (ग्रॉस) है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More