हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से पहले ही प्रियंका चोपड़ा को लॉर्ड ऑफ रिंग्स के इस हीरो ने दिया धोखा!

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग से पहले ही प्रियंका चोपड़ा को लॉर्ड ऑफ रिंग्स के इस हीरो ने दिया धोखा!

इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म पर अपडेट आ गया है. उनकी फिल्म के लीड एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम ने शूटिंग से पहले फिल्म छोड़ दी है. अब नए एक्टर की तलाश की जा रही.

Priyanka Chopra Upcoming Movie: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं. वे हॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम कर रही होती हैं. ओटीटी पर भी वो सक्रिय हैं. फिलहाल एक्ट्रेस पैन इंडिया फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वे लीड रोल प्ले कर रही हैं. इसी के साथ वे एक हॉलीवुड फिल्म का भी हिस्सा हैं जिसकी कास्टिंग को लेकर अपडेट आया है. दरअसल रिसेट फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इसके लीड एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम ने अपना हाथ पीछे खींच लिया है.

ऑरलैंडो की फिल्म एग्जिट के बाद अब मेकर्स नए हीरो की तलाश में लग गए हैं. ऑरलैंडो हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर हैं और लॉर्ड ऑफ रिंग्स, ट्रॉय और किंगडम ऑफ हैवेन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

क्या है पूरा मामला?

रीसेट फिल्म का निर्देशन मैट स्मुकलर ने किया है. ये एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट ब्लूम को साइन किया गया था. लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए दूसरे एक्टर्स की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि आखिर ऑरलैंडो ने ये फिल्म क्यों छोड़ी. प्रियंका और ऑरलैंडो मेकर्स को इस फिल्म के लिए सबसे फिट लगे थे इसलिए ही उन्हें कास्ट किया गया था. फिलहाल फिल्म के लिए लीड एक्टर के तौर पर 3 नामों पर विचार चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Toxic: यश की दमदार एक्टिंग, लेकिन टॉक्सिक वालों ने कर दी ये 5 बड़ी गलतियां, कहीं भारी न पड़ जाए!

जब प्रियंका ने अचानक छोड़ी फिल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अचानक से कुछ फिल्में छोड़ी हैं. इसमें रणवीर सिंह की डॉन 3 का नाम शामिल है. वहीं दूसरी तरफ इसमें साल 2019 में आई भारत फिल्म का नाम भी शामिल है. प्रियंका ने सलमान खान की इस फिल्म में भी काम करने से मना कर दिया था. जिसके बाद उनकी जगह कटरीना कैफ ने ली थी. अब वे एस एस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके अपोजिट महेश बाबू होंगे.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More