शाहरुख की सलाह पर राघव जुगाल ने की फिल्म, 2 करोड़ भी नहीं हुई कमाई, सलमान खान फोन करके खूब हंसे
राघय जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इस फिल्म को साइन करने से पहले राघव ने शाहरुख से सलाह ली थी. उन्हें सलमान खान का भी फोन आया था.
Raghav Juyal On Salman Khan And Shah Rukh Khan: साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘किल’ में विलेन रोल के दिखे राघव जुयाल इस साल पर्दे पर कॉमिक अंदाज में नजर आए. 30 जुलाई को 2026 को उनकी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ रिलीज हुई, जिसे विवेक अग्रवाल ने डायरेक्ट किया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप रही. राघव ने बताया कि सलमान खान को इस पिक्चर का ट्रेलर काफी पसंद आया था.
राघव जुयाल ने बताया कि वो काफी कंफ्यूजन में थे, ऐसे में उन्होंने शाहरुख खान से भी बात की थी और SRK ने उन्हें ये फिल्म साइन करने की सलाह दी थी. बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में राघव जुयाल ने कहा, “मैं बहुत कंफ्यूज था. बहुत कुछ हो रहा था मेरे साथ. कई दिक्कतों से गुजर रहा था, तो शाहरुख सर से थोड़ी सलाह ली थी. उन्होंने कहा कि राघव कुछ नहीं, अगर फिल्म अच्छी है और तुझे पता है ना, हो रहा कुछ, तुम्हें पता है जो भी दिक्कतें हो रही हैं तुम्हारे साथ. आगे बढ़ो. कुछ फर्क नहीं पड़ेगा. तुम जाओ फिल्म अच्छी होगी, कनेक्ट होगी. अब थिएटर्स में दर्शक आ रहे हैं.”
सलमान खान का रिएक्शन
राघव ने ये भी बताया कि ट्रेलर देखकर सलमान खान ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया था. राघव ने कहा, “सलमान सर का मुझे फोन आया कि ट्रेलर दो बार देख लिया है और हंस-हंसकर वो हो रहा हूं कि लोगों को ऐसा ही कुछ चाहिए. उन्होंने मुझसे ये बात कही कि ये पूरा गैप है. ये कोई कर ही नहीं रहा है. कोई रिस्क नहीं ले रहा ऐसा कुछ करने का.”
राघव जुयाल ने पिता के लिए की फिल्म
राघव जुयाल का ये भी कहना का कि उन्होंने ये फिल्म अपने पिता के लिए बनाई है. उनके पिता ने उनसे कहा था कि हर जगह कितना सीरियस माहौल हो रहा है. कॉमेडी फिल्में और गोविंदा को मिस कर रहा हूं. पिता की ये बात सुनकर राघव ने कहा था कि अच्छा आप मिस कर रहे हो, चलो मैं आपको गिफ्ट देता हूं. उसके बाद राघव ने ‘भाई तेरा स्टार है’ की.
ये भी पढ़ें-
सिगरेट के डिब्बे पर लिखा देशभक्ति गीत, जो बना सदी का सबसे मशहूर गाना, पहले लता ने कर दिया था रिजेक्ट
‘भाई तेरा स्टार’ की कमाई
सैकनिल्क की मानें तो ‘भाई तेरा स्टार है’ 1.30 करोड़ रुपये का ही ग्रॉस कलेक्शन कर पाई. इसका बजट तकरीबन 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. इस फिल्म में राघव के साथ निहारिका एनएम और संजय कपूर भी दिखे.




