Rajinikanth: कमल हासन की फिल्म से शुरू किया करियर, सुपरस्टार रजनीकांत ने इंडस्ट्री में पूरे किए 51 साल, यूं किया सेलिब्रेट

Rajinikanth: कमल हासन की फिल्म से शुरू किया करियर, सुपरस्टार रजनीकांत ने इंडस्ट्री में पूरे किए 51 साल, यूं किया सेलिब्रेट

Rajinikanth 51 Years Career: सुपरस्टार रजनीकांत ने सिनेमा जगत में अपने 51 साल पूरे कर लिए हैं. एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' के सेट पर इसका जश्न मनाया.

Rajinikanth 51 Years Career: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्मी जगत में अपने 51 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने इसका जश्न अपनी आने वाली फिल्म ‘धर्मन’ के सेट पर मनाया. फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रजनीकांत कास्ट और क्रू के साथ सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं.

सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म ‘अपूर्वा रागंगल’ से की थी. इस तमिल फिल्म का निर्देशन के. बालाचंदर ने किया था. इसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में थे और रजनीकांत ने एक छोटा सा नेगेटिव रोल किया था. रजनीकांत इस फिल्म के बाद धीरे-धीरे हीरो बनकर उभरे और सिनेमा जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक बन गए. उनकी पहली फिल्म की रिलीज के साथ-साथ करियर के भी 51 साल पूरे हो चुके हैं.

‘धर्मन’ के सेट पर केक कटिंग सेरेमनी

राजनीकांत ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धर्मन’ के सेट पर ही फिल्मों में 51 साल पूरे होने का जश्न मनाया. उन्होंने ‘धर्मन’ के डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु और फिल्म की कास्ट और क्रू की मौजूदगी में केक कट किया.

ये भी पढ़ें: मैं इतना डर गई थी कि आंखें भी नहीं खोल पा रही थी सोनाक्षी सिन्हा के साथ क्या हुआ था?

‘धर्मन’ की कास्ट

‘धर्मन’ में रजनीकांत एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं. राजनीकांत के अलावा इस फिल्म में सिमरन बग्गा, योगी बाबू और राशि खन्ना लीड रोल में हैं. ये फिल्म पारिवारिक भावनाओं और थ्रिलर से भरपूर एक कमर्शियल एंटरटेनर होगी.

‘जेलर 2’ में भी दिखेंगे रजनीकांत

राजनीकांत जल्द ही ‘जेलर 2’ में नजर आने वाले हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजरामूडू लीड रोल में होंगे. ऋतिक रोशन के भी कैमियो रोल में दिखने की चर्चा है. ये फिल्म 15 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

सरिता शर्मा
सरिता शर्मा

सरिता शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. वर्ष 2014 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हिंदी जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही साल 2018 में एमए हिंदी की डिग्री प्राप्त की है. बतौर कंटेंट राइटर सरिता शर्मा की पहली जॉब है. टीवी9 भारतवर्ष में कंटेंट राइटर के रूप में धर्म सेक्शन के लिए लेखन का कार्य कर रही हैं.

Read More