Kareena Post: तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती…सैफ अली खान के बर्थडे पर करीना कपूर हुईं रोमांटिक

Kareena Post: तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती…सैफ अली खान के बर्थडे पर करीना कपूर हुईं रोमांटिक

Saif Ali Khan Birthday: करीना कपूर खान ने सैफ अली खान को उनके 56वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए कई खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने सैफ को अपना हमेशा का साथी बताया है.

सैफ अली खान आज यानी 16 अगस्त को 56 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ साथ तमाम सेलेब्स भी उन्हें विश कर रहे हैं. अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी उन्हें खास अंदाज़ में बर्थडे की बधाई दी है. (तस्वीर: करीना कपूर इंस्टाग्राम)

करीना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे हमेशा के साथी को जन्मदिन की बधाई. तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती. इंस्टा पर ये जितनी भी फोटोज पोस्ट की हैं, सब उनकी मंजूरी से की हैं. उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब मैं उनकी फोटोज पोस्ट करती हूं." (तस्वीर: करीना कपूर इंस्टाग्राम)

करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ जितनी भी तस्वीरें शेयर की हैं, वो सभी किसी न किसी वेकेशन के दौरान ली गई हैं. इस तस्वीर में करीना टू पीस में समंदर किनारे सैफ के साथ पोज़ देती दिखाई दे रही हैं. (तस्वीर: करीना कपूर इंस्टाग्राम)

सैफ को विश करने वाले इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "सैफू हैप्पी बर्थडे." करिश्मा के अलावा रिया कपूर, मलाइका अरोड़ा और सबा पटौदी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है. (तस्वीर: करीना कपूर इंस्टाग्राम)